होम / Lok Sabha Election 2024: सीट शेयरिंग पर गिरिराज सिंह का दावा, इन राज्य में कांग्रेस को मिलेंगे इतने सीट

Lok Sabha Election 2024: सीट शेयरिंग पर गिरिराज सिंह का दावा, इन राज्य में कांग्रेस को मिलेंगे इतने सीट

Shanu kumari • LAST UPDATED : January 17, 2024, 12:30 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सरर्गमी बढ़ती जा रही है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के बीच सीट बटवारे को लेकर घमासान जारी है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्षी गठबंधन इंडिया में सीट शेयरिंग को लेकर बड़ा दावा किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि गठबंधन में शामिल सभी पार्टियों ने कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का फैसला लिया है।

  • बिहार में 40 में से 4, उत्तर प्रदेश में 80 में से 8
  • झारखंड की 14 में से 4 सीटें मिलेंगी 

कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का फैसला

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि ”अब INDI अलायंस के पार्टनर ने ही कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का फैसला कर लिया है। बिहार में 40 में से 4, उत्तर प्रदेश में 80 में से 8, दिल्ली की 7 में से 2, पंजाब की 13 में से 3, बंगाल की 42 में से 1 और झारखंड की 14 में से 4 सीटें कांग्रेस को दी जा रही है।” गिरिराज सिंह ने यह दावा तब लिया जब दिल्ली में आप और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बैठक की गई।

कांग्रेस और आप की बैठक 

इस बैठके के बाद कांग्रेस सांसद मुकुल वासनिक ने कहा कि Lok Sabha Election 2024 के कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि “हमने आगामी चुनावों के लिए कई मुद्दों पर एक बैठक की। बातचीत जारी रहेगी। हम फिर मिलेंगे और उसके बाद ही हम सीटों के बंटवारे पर अंतिम फैसला लेंगे। हर चीज पर विस्तार से चर्चा हुई। हम एक साथ चुनाव लड़ेंगे और हम बीजेपी को करारा जवाब देंगे।” बता दें गठबंधन में बिहार से जेडीयू और आरजेडी शामिल है। वहीं उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और दिल्ली-पंजाब में आप इस अलायंस का हिस्सा है।

Also Read:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT