होम / Lok Sabha Election 2024 Result: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 8 लाख से अधिक मतों से दर्ज की जीत-Indianews

Lok Sabha Election 2024 Result: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 8 लाख से अधिक मतों से दर्ज की जीत-Indianews

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : June 4, 2024, 8:05 pm IST
Lok Sabha Election 2024 Result: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 8 लाख से अधिक मतों से दर्ज की जीत-Indianews

Shivraj Singh Chauhan

India News (इंडिया न्यूज़),  Lok Sabha Election 2024 Result:  मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश की विदिशा सीट 8,00,000 लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत ली।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ऐतिहासिक जीत हासिल की

वहीं गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ऐतिहासिक जीत हासिल कर एक बार फिर वापसी की है। 2019 के चुनाव में मिली हार से सबक लेते हुए इस बार उन्होंने खूब मेहनत की और रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की। सिंधिया को 880666 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के यादवेंद्र सिंह यादव को 368502 वोट मिले। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 512158 वोटों से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया।

इंदौर में नोटा को 1.98 लाख से ज़्यादा वोट

इंदौर में नोटा को 1.98 लाख से ज़्यादा वोट मिले। यहाँ से भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी जीते। कांग्रेस ने अक्षय क्रांति बाम को मैदान में उतारा था, लेकिन उन्होंने आखिरी समय में अपना नामांकन वापस ले लिया।

राहुल सिंह लोधी ने पिछले 35 सालों का तोड़ा रिकॉर्ड

दमोह से भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी ने पिछले 35 सालों का जीत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। राहुल सिंह लोधी 389900 वोटों से आगे हैं, जबकि दमोह के पूर्व सांसद और मौजूदा पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल 3 लाख 53 हजार 411 वोटों से जीते थे। राहुल सिंह को अब तक 678409 वोट मिल चुके हैं, जबकि निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस के तरवर सिंह लोधी को 288509 वोट मिले हैं।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT