होम / Lok Sabha Election: 500 लोगो की कोर टीम, इतने गाँवों में रोज़ाना सभाएं, जानें कैसा है अमेठी और रायबरेली के लिए प्रियंका गांधी का मास्टर प्लान?-Indianews

Lok Sabha Election: 500 लोगो की कोर टीम, इतने गाँवों में रोज़ाना सभाएं, जानें कैसा है अमेठी और रायबरेली के लिए प्रियंका गांधी का मास्टर प्लान?-Indianews

Shubham Pathak • LAST UPDATED : May 7, 2024, 2:06 pm IST

India News(इंडिया न्यूज),Lok Sabha Election (Kanika Katiyar):  लोकसभा चुनाव के महौल के बीच अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस के उम्मीदवारों के नाम में देरी से घोषणा को लेकर बाते तेज हो रही है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की तैयारी की बात तकें तो प्रियंका गांधी ने इन दोनों सीटों के लिए जबरदस्त तैयारी कर रखा है। जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका गांधी ने   12 दिन में 500 लोगो की कोर टीम बनाई है और 20 गाँव में रोज़ाना सभाएं और दौरा करने का लक्ष्य रखा है।

  • अमेठी और रायबरेली में प्रियंका का मास्टर प्लान
  • किशोरी लाल के अनुभव पर दाव
  • रोजाना करेंगी सभाएं

प्रियंका गांधी का दाव

मिली जानकारी के अनुसार 6 मई शाम प्रियंका गांधी पहुँच चुकी रायबरेली। प्रियंका गांधी अमेठी और रायबरेली क्षेत्र मे 12 दिनों तक रहेंगी। वह कार्यकर्ताओं के साथ रोजाना रणनीतिक बैठक करेंगी और सोशल मीडिया के जरिए विपक्षी पार्टी को घेरेंगी और तीखा प्रचार करेंगी। वहीं अमेठी से उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा के अनुभव का रायबरेली में भी इस्तेमाल किया जाएगा।

ये भी पढ़े:-Shekhar Suman Joins BJP: अभिनेता शेखर सुमन ने थामा बीजेपी का दामन, लड़ चुके हैं शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ चुनाव-Indianews

कार्यकर्ताओं के साथ रोजोना बैठक

प्रियंका गांधी कार्यकर्ताओं के साथ रोजाना रणनीतिक बैठक करेंगी और सोशल मीडिया के जरिए विपक्षी पार्टी को घेरेंगी और तीखा प्रचार करेंगी। वहीं इसके अलावा अमेठी में अशोक गहलोत और रायबरेली में भूपेश बघेल के अनुभव का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ ही गांधी परिवार ने इन इलाकों का मोतीलाल नेहरू, जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी, राजीव गांधी के जुड़ाव वाले वाकयों का इस्तेमाल करके चुनाव में भावनात्मक अपील करने रणनीति की है।

अमेठी में किशोरी लाल शर्मा का अनुभव

अमेठी से उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा के अनुभव का रायबरेली में भी इस्तेमाल किया जाएगा। कांग्रेस ने आजादी आंदोलन, संविधान बचाओ के नारों के जरिए क्रांति की धरती पर सत्य की लड़ाई थीम रखी है। इसके अलावा महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी जैसे जनता से जुड़े मुद्दों पर जोर देने की कोशिश है। प्रियंका गांधी सोमवार को कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद आज जनता के बीच रायबरेली-अमेठी की सड़कों पर उतरेंगी।

ये भी पढ़े:- Jammu and Kashmir: कुलगाम में सुरक्षा बल और आतंकवादियों के बीच हुई झड़प, तीन आतंकियों को उतारा मौत के घाट-Indianews

प्रियंका खुद करेगी मॉनिटर

जानकारो का दावा है प्रियंका गांधी ख़ुद एक एक चीज़ को मॉनिटर कर रही है। आने वाले दिनों में राहुल गांधी ,खरगे , सोनिया गांधी और अखिलेश यादव भी प्रचार करते दिखेंगे। बड़ी रणनीति के तहत कांग्रेस इन दोनों सीटो पर मॉनिटरिंग कर रही है.रायबरेली और अमेठी में वॉर रूम भी तैयार करवा दिए गए है।राहुल गांधी की एडवांस टीम समित कई बड़े नेता यहां पहुँचे हुए है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT