होम / Lok Sabha Election: सीएम हिमंत सरमा ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला, जानें क्या कहा

Lok Sabha Election: सीएम हिमंत सरमा ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला, जानें क्या कहा

Shubham Pathak • LAST UPDATED : March 25, 2024, 9:54 am IST

India News(इंडिया न्यूज),Lok Sabha Election: देश में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर देश की सियासत में जबरदस्त गर्माहट है। जिसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपने विपक्ष पर आरोप प्रत्यारोप कर रही है। इसी बीच असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने विपक्षी दल कांग्रेस पर जमकर हमला बोला बै। जहां सरमा ने रविवार को कहा कि, कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्षी गुट बरकरार है, हालांकि पृथ्वी पर नहीं, बल्कि ‘चंद्रमा और सूर्य’ पर।

ये भी पढ़े:-Top News Arvind Kejriwal: अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे केजरीवाल? जेल से दिया ये संकेत

“INDI” गठबंधन बरकरार है लेकिन…

सरमा ने आगे कटाक्ष करते हुए कहा कि, “INDI गठबंधन बरकरार है, पृथ्वी पर नहीं, लेकिन शायद चंद्रमा और सूर्य पर। यहां हमने तृणमूल कांग्रेस और जनता दल (यूनाइटेड) जैसी कई पार्टियों की मौजूदगी नहीं देखी है। इसलिए, हम अपनी सामान्य आंखों से INDI गठबंधन को नहीं देख सकते। हालाँकि, यह (विपक्षी गुट) सूर्य या चंद्रमा पर हो सकता है, और इसलिए हम इसे नग्न आँखों से नहीं देख सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि, सरमा का बयान कांग्रेस सांसद जयराम रमेश के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि I.N.D.I.A लोकसभा में 272 सीटों को पार कर जाएगी, यह आंकड़ा 543 सीटों वाले सदन में आधे (बहुमत) का आंकड़ा है।

ये भी पढ़े:-Top News Arvind Kejriwal: अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे केजरीवाल? जेल से दिया ये संकेत

सरमा ने बताया चुनाव का महत्व

इसके बाद सरमा ने कहा कि, “भारत के लोग, और विशेष रूप से असमिया, इस चुनाव को रक्षात्मक स्थिति से नहीं लड़ेंगे। वे मुक्त मन से लड़ेंगे कि अभी हमारी पहचान पर कोई संकट नहीं है। बेशक, 20 वर्षों के बाद, यह एक अलग मामला है। इसलिए, यह एक ऐसा चुनाव होगा जिसमें असमिया लोग स्वतंत्र मन से शामिल होंगे। बता दें कि, पूर्वोत्तर राज्य में क्षेत्र की 25 लोकसभा सीटों में से 14 सीटें हैं। पिछले 2019 के लोकसभा चुनावों में, सत्तारूढ़ भाजपा और उसके सहयोगियों ने पूर्वोत्तर में 18 संसदीय क्षेत्रों में जीत हासिल की, जिसमें असम में 11 सीटें शामिल थीं। 2024 के आम चुनाव में राज्य में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को वोटिंग होगी।

ये भी पढ़े:-Top News Arvind Kejriwal: अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे केजरीवाल? जेल से दिया ये संकेत

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT