होम / Lok Sabha polls 2024: मनोज तिवारी , रवि किशन…, समेत ये भोजपुरी स्टार लोकसभा चुनाव में ठोकेंगे ताल

Lok Sabha polls 2024: मनोज तिवारी , रवि किशन…, समेत ये भोजपुरी स्टार लोकसभा चुनाव में ठोकेंगे ताल

Mahendra Pratap Singh • LAST UPDATED : April 1, 2024, 6:12 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Lok Sabha polls 2024: लोकसभा चुनाव के जंग का ऐलान हो गया है। सभी पार्टियां कमर कस कर मैदान में उतर गई हैं। टिकट वितरण का काम भी लगभग पूरा हो गया है। राजनीतिक दलों ने इस दौरान कई दिग्गजों को मैदान में उतारा है। ऐसे में भोजपुरी स्टारों की बात न हो ऐसा नहीं हो सकता। इस बारी बीजेपी ने तीन भोजपुरी स्टार और सिटिंग सांसद मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल निरहुआ को एक बार फिर से टिकट दिया है। इसके अलावा पवन सिंह के हां ना के बीच उन्हें बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल से मौका दिया है। आइए देखते हैं कि इस बारी कौन-कौन से भोजपुरी स्टार चुनावी मैदान में हैं।

1. मनोज तिवारी:

प्रसिद्ध भोजपुरी गायक-एक्टर, मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली से दो बार के सांसद हैं। मनोज तिवारी लगातार तीसरी बार भाजपा के टिकट पर उसी सीट से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा नेता ने 2019 का चुनाव दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार शीला दीक्षित को भारी अंतर से हराकर जीत दर्ज की थी। भाजपा की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष, मनोज तिवारी राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा का एक प्रसिद्ध पूर्वांचली चेहरा हैं। उन्होंने अपना पहला लोकसभा चुनाव 2009 में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में वर्तमान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गोरखपुर से लड़ा, लेकिन हार गए।

2. रवि किशन:

मशहूर भोजपुरी अभिनेता रवींद्र श्यामनारायण शुक्ला उर्फ रवि किशन दूसरी बार योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे। रवि किशन ने 2019 में सीट जीती थी। रवि किशन ने 2019 का चुनाव एसपी के उम्मीदवार रामभुआल निषाद के खिलाफ 3 लाख से अधिक वोटों की बढ़त से जीता था। रवि किशन यूपी के केराकत, जौनपुर के रहने वाले हैं। वह पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। उन्होंने अपना पहला लोकसभा चुनाव 2014 में जौनपुर से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में लड़ा लेकिन हार गए।

  महिलाओं पर टिप्पणी मामले में एक्शन में आया चुनाव आयोग, दिलीप घोष और सुप्रिया श्रीनेत को लगाई फटकार

3. दिनेश लाल यादव:

फेमस भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ आज़मगढ़ से मौजूदा सांसद हैं जो आगामी लोकसभा चुनाव में एक बार फिर सपा के गढ़ से चुनाव लड़ेंगे। 2022 के उपचुनाव में उन्होंने सपा के धर्मेंद्र यादव को करीब 9 हजार वोटों से हराया था। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 2019 में सीट जीती लेकिन बाद में 2022 यूपी विधान सभा चुनाव में करहल से विधायक चुने जाने के बाद निर्वाचन क्षेत्र से इस्तीफा दे दिया। निरहुआ ग़ाज़ीपुर के रहने वाले हैं। वह 2017 में भाजपा में शामिल हुए और 2019 में अखिलेश यादव के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ा लेकिन हार गए।

4. पवन सिंह:

भोजपुरी अभिनेता और सिंगर पवन सिंह, जिन्हें भोजपुरी गाना लॉलीपॉप लागेलु के लिए जाना जाता है। पवन सिंह पश्चिम बंगाल के आसनसोल से चुनाव लड़ेंगे। अभी इस सीट से वर्तमान में दिग्गज बॉलीवुड और भोजपुरी एक्टर और टीएमसी नेता शत्रुघ्न सिन्हा सांसद हैं। पवन सिंह बिहार के आरा के रहने वाले हैं। हालांकि, यहां से टिकट मिलने के बाद पवन सिंह ने अपना नाम वापस ले लिया था लेकिन बाद में वह लड़ने के लिए तैयार हो गये।

5. गुंजन कुमार 

लोकप्रिय भोजपुरी गायक गुंजन कुमार भी इस बारी चुनावी मैदान में हैं। गुंजन गृह नगर नवादा से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगें। उन्होंने अपने निर्दलीय चुनाव लड़ने का कारण मीडिया से बताया। उन्होंने कहा कि कई भोजपुरी सुपरस्टार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन बिहार या झारखंड से किसी को भी टिकट नहीं दिया गया है। उन्होंने आगे कहा, नवादा से चुनाव लड़ने के लिए टिकट की मांग राजनीतिक पार्टियों से की थी पर किसी ने उन्हें टिकट नहीं मिला, इसीलिए उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया।

देश Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मामला में आया सुप्रीम कोर्ट का आदेश, व्यास जी तहखाने में पूजा को लेकर सुनाया यह फैसला

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.