होम / Looteri Dulhan: अपनी ही शादी की कर दी 13 वी, लुटेरी दुल्हन अपनी ससुराल से जेवर, नकदी लेकर प्रमीसंग हुई फरार

Looteri Dulhan: अपनी ही शादी की कर दी 13 वी, लुटेरी दुल्हन अपनी ससुराल से जेवर, नकदी लेकर प्रमीसंग हुई फरार

Itvnetwork Team • LAST UPDATED : July 25, 2023, 5:34 pm IST

Looteri Dulhan: अपनी ही शादी की कर दी 13 वी, लुटेरी दुल्हन अपनी ससुराल से जेवर, नकदी लेकर प्रमीसंग हुई फरार

India News (इंडिया न्यूज़),Shakti,GOPALGANJ: शादी के महज 13 दिन बाद ससुराल से दुल्हन 8 थान सोने के गहने और 5 थान चांदी के गहने, एक एंड्राइड फोन और 30 हजार रुपये लेकर प्रेमी संग फरार हो गयी है। ताजा मामला उचका गांव थाना क्षेत्र के रघुआ गांव की है। पीड़ित पति का नाम पंकज कुमार मांझी है। पीड़ित के परिजनों ने ऊँचका गांव थाना में प्राथमिकी दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित परिवार को मिल रही है जान से मारने की धमकी

जानकारी के मुताबिक उचका गांव थाना क्षेत्र के रघुआ गांव के भगवान मांझी के बेटा पंकज कुमार की शादी बीते 22 जून को बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के रायगढ़ गांव के मुनीलाल मांझी के बेटी अनिशा कुमारी के साथ हुआ थी। आरोप है कि शादी के बाद दुलहन के चाचा 5 जुलाई को अपनी भतीजी से मिलने रघुआ गाव आये थे। उसी दिन देर रात पंकज की पत्नी घर से अचानक गायब हो गयी। परिजनो के द्वारा काफी खोजबीन कि गयी। लेकिन दुल्हन का कोई पता नही चला, छानबीन करने पर पता चला कि नयी नवेली दुल्हन घर में रखे 30 हजार नकद, 8 थान सोने व 5 थान चांदी का गहना व एक एंड्राइड मोबाइल भी लेकर चली गयी है।

घटना के बाद पीड़ित परिजनों को एक अज्ञात नंबर से जान से मारने की धमकी भी मिल रही है। इसके बाद पीड़ित के मां सुन्नरपति देवी ने अज्ञात के खिलाफ ऊँचका गांव थाना में प्राथमिकी दर्ज करा कर न्याय की गुहार लगाई है। हालांकि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ऊँचका गांव पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें- Seema Haider: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर से ATS कर रही कड़ी पूछताछ, हर झूठ पर पुलिस की बारीक नज़र

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

सहारा निवेशकों के लिए अच्छी खबर! सरकार ने रिफंड लिमिट बढ़ाई 5 गुना, जानिए कब मिलेगा पैसा?
भारत से हथियार खरीदने वाले दुनिया के 5 बड़े देश, जिसमे अमेरिका का नाम सबसे आगे!
दिवाली की डेट को लेकर कंफ्यूजन कर लें दूर, यहां जानें कब पड़ रही धनतेरस और दीपावली
डेली सुबह कर लें Neem Karoli Baba के बताए गए यह काम, जीवन में बनेंगे सफलता इंसान, नहीं आएगी समस्या
Jitiya Vrat 2024: कब रखा जाएगा जितिया व्रत? यहां जानिए सही डेट और पारण का शुभ मुहूर्त
ISRO में निकली बंपर भर्ती! नौकरी के लिए शानदार मौका, आज से आवेदन प्रक्रिया हुआ शुरु
क्या भारत यूक्रेन को पहुंचा रहा था गोला-बारूद? भ्रामक खबर पर लगी रोक, विदेश मंत्रालय ने बता दी पूरी सच्चाई
ADVERTISEMENT