Live
Search
Home > देश > नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर तो इन 4 तरीकों से बनाएं खाना, नहीं पड़ेगी गैस की जरूरत

नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर तो इन 4 तरीकों से बनाएं खाना, नहीं पड़ेगी गैस की जरूरत

बढ़ती गैस की कीमतें और सिलेंडर की उपलब्धता की समस्या के चलते बहुत से लोग एलपीजी से अन्य तरीकों पर स्विच कर रहे हैं. इस लेख में हम जानेंगे कि खाना पकाने के लिए एलपीजी के अलावा और क्या इस्तेमाल किया जा सकता है.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: March 11, 2026 16:39:55 IST

Mobile Ads 1x1

LPG Crisis: भारत में एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद से गैस की किल्लत से बचने के लिए लोग एलपीजी को बचाने के कि लिए तरह-तरह के विकल्प देख रहे हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं खाना पकाने के लिए केवल एलपीजी गैस ही नहीं, बल्कि इसके अन्य विकल्प भी हैं. जी हां, आप अन्य ईंधनों का इस्तेमाल करके भी अपनी खाना पकाने की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं.

1. पाइप्ड नैचुरल गैस (PNG)

पाइप्ड नैचुरल गैस (PNG) एलपीजी गैस का सबसे बड़ा अल्टरनेट यानि अन्य विकल्प है, जिसे इस्तेमाल करके आप खाना पका सकते हैं. दिल्ली एनसीआर में इस गैस का काफी इस्तेमाल किया जाता है. एलपीजी के मुकाबले इस गैस को न केवल सुरक्षित माना जाता है, बल्कि यह काफी सस्ती भी होती है. पीएनजी एलपीजी (PNG VS LPG which is better) की तरह खत्म नहीं होती है, बल्कि आप इसे जितना चाहे यूनिट के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं. 

2. इलेक्ट्रिक मल्टी कुकर 

एलपीजी की जगह पर खाना बनाने के लिए आप इलेक्ट्रिक मल्टी कुकर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. यह कूकर बिजली से चलता है और कीमत में भी काफी किफायती होता है. मार्केट में यह आपको 1800 से 2000 रुपये की कीमत पर मिल सकता है. इसके साथ ही आप इस कूकर में सब्जी, दाल, और चावल या खिचड़ी जैसे पकवान आसानी से बना सकते हैं. 

3. इंडक्शन 

इंडक्शन का इस्तेमाल तो आमतौर पर भी कई घरों में किया जाता है. बहुत से लोग जल्दी खाना, चाय या मैगी आदि जैसी चीजें बनाने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं. इंडक्शन एलपीजी से फायदेमंद हो सकता है, लेकिन उसकी तुलना में यह आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है. इसलिए कुछ समय के लिए आप इसका इस्तेमाल निश्चिंत होकर कर सकते हैं. 

4. माइक्रोवेव 

माइक्रोवेव या ओवन खाना पकाने या फ्रेश बनाने का साधन नहीं है. हालांकि, एलपीजी बचाने के लिए आप माइक्रोवेव का इस्तेमाल कर सकते हैं. खाने को गर्म करने के लिए घर में माइक्रोवेव रखना बेहतर विकल्प हो सकता है.

MORE NEWS