Live
Search
Home > देश > LPG Crisis: गैस सिलेंडर के लिए मारा-मारी, धुले में लाइन को लेकर SRPF जवानों और भीड़ के बीच हिंसक झड़प

LPG Crisis: गैस सिलेंडर के लिए मारा-मारी, धुले में लाइन को लेकर SRPF जवानों और भीड़ के बीच हिंसक झड़प

धुले गैस एजेंसी विवाद: धुले शहर में एसआरपीएफ घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए एक गैस एजेंसी के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई थी. जिसे लेकर एसआरपीएफ के जवानों के बीच बड़ा विवाद हो गया.

Written By: Shristi S
Last Updated: 2026-03-13 15:36:16

Mobile Ads 1x1
Dhule Gas Agency Clash: मीडिल ईस्ट में चल रहे विवाद के कारण, देश में LPG की भारी कमी हो गई है. गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लग गई हैं, और गैस सिलेंडरों की कालाबाज़ारी और जमाखोरी की खबरें भी सामने आ रही हैं. पिछले चार दिनों से कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई रुकी हुई है. इस बीच, महाराष्ट्र के धुले शहर से CRPF गैस एजेंसी पर घरेलू गैस सिलेंडर लेने को लेकर  एसआरपीएफ के जवानों के बीच बड़ा विवाद हो गया.
एसआरपीएफ के जवानों के बीच चल रही लड़ाई देखते ही देखते हिंसकर झड़प में तबदील हो गई. इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें पूरा मामला.
 
क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, धुले शहर में एसआरपीएफ (SRPF) घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए एक गैस एजेंसी के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई थी. इसी दौरान, लाइन लगाने और सिलेंडरों के वितरण को लेकर लोगों और SRPF जवानों के बीच कहा-सुनी हो गई. देखते ही देखते, यह विवाद बढ़ गया और हाथापाई में बदल गया.
 
 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुस्साई भीड़ ने SRPF के कुछ जवानों पर हमला कर दिया, इस घटना के दौरान एक जवान की बुरी तरह पिटाई की गई. घटना के बाद, गैस एजेंसी के बाहर तनावपूर्ण माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग विरोध प्रदर्शन करते हुए दिखाई दिए. स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गए हैं और स्थिति को काबू में करने की कोशिश कर रहे हैं.
 
देश के अन्य हिस्सों का हाल

राजस्थान में गैस के स्टॉक खत्म होने के कारण होटलों और रेस्टोरेंट का कारोबार ठप होता जा रहा है. कई जगहों पर तो इन प्रतिष्ठानों ने बंद होना भी शुरू कर दिया है. इस बीच, कोटा सहित कई शहरों में हॉस्टल के मेस और सड़क किनारे के ढाबों को लकड़ी, कोयला और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करके खाना पकाने पर मजबूर होना पड़ रहा है.

MORE NEWS