होम / पत्नी के साथ बनाया अश्लील वीडियो, साली साहिबा को भेजा, फिर लड़की ने जो किया उसे सुनकर होश उड़ जाएंगे

पत्नी के साथ बनाया अश्लील वीडियो, साली साहिबा को भेजा, फिर लड़की ने जो किया उसे सुनकर होश उड़ जाएंगे

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : October 28, 2024, 5:20 pm IST
ADVERTISEMENT
पत्नी के साथ बनाया अश्लील वीडियो, साली साहिबा को भेजा, फिर लड़की ने जो किया उसे सुनकर होश उड़ जाएंगे

Amreen Murder Case

India News (इंडिया न्यूज),Amreen Murder Case:अजीमनगर पुलिस ने अमरीन हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। आरोपी उसका जीजा है, जिसने अपने साथी की मदद से उसकी हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी अमरीन से संबंध बनाना चाहता था। उसने मृतका के मोबाइल पर अपनी पत्नी के साथ अंतरंग वीडियो भेजा था, जिसे उसने वायरल कर दिया था। इससे उसकी काफी बदनामी हुई थी। उसने रंजिश में उसकी हत्या कर दी। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के बागरवाबा गांव का है। गांव निवासी अली अहमद की बेटी 20 वर्षीय अमरीन में किन्नर के गुण थे। 23 दिन पहले वह गांव के मजार पर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वापस नहीं लौटी। बाद में उसका शव गांव के कब्रिस्तान में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि हत्या हाथ बांधकर और फिर गला घोंटकर की गई है।

क्या है पूरा मामला 

मृतका के परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ में पुलिस को अहम जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस ने मृतका के साले मतलूब और उसके रिश्तेदार सईद अहमद निवासी खंडिया को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने गला घोंटकर हत्या की बात कबूल की। ​​उन्होंने पुलिस को बताया कि हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पेड़ पर लटका दिया गया था।

कोर्ट के आदेश पर रविवार को दोनों को जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी करम सिंह पाल ने बताया कि मतलूब और उसकी पत्नी का एक अंतरंग वीडियो गांव में वायरल हो रहा था। वह वीडियो मतलूब ने ही बनाकर मृतका को भेजा था। उसकी मृतका पर बुरी नीयत थी।

वीडियो किया वायरल

मृतका ने गुस्से में करीब एक साल पहले वीडियो वायरल किया था। इससे गांव में उसकी काफी बेइज्जती हो रही थी। उसकी पत्नी भी उसे ताने मारती थी। तभी से वह मृतका से रंजिश रखने लगा था। वह उसके घर जाकर उसे जान से मारने की धमकी भी दे चुका था।इसी बात का बदला लेने के लिए उसने 4 अक्टूबर को मृतका को किसी बहाने से घर से बुलाया। अपने दोस्त सईद अहमद के साथ मिलकर उसे गांव के बाहर कब्रिस्तान में ले गया और उसके हाथ बांधकर दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसने शव को पेड़ पर लटका दिया। उसकी चप्पलें कब्रिस्तान के पास छिपा दीं।

47 लाख कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले बड़ी खुशखबरी, बैंक अकाउंट में सरकार भेजेगी इतनी राशि की मालामाल हो जाएंगे आप, जानें आपका नाम है या नहीं?

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT