India News(इंडिया न्यूज), Madhya Pradesh Exit Poll 2023:: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव पूरा हो चुका है। जिसके नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। इससे पहले आज (गुरुवार) एग्जिट पोल जारी किया गया है। जिसके मुताबिक कांग्रेस और बीजेपी में कड़ी टक्कर नजर आ रही है।
क्या कहता है एग्जिट पोल?
Polstart के मुताबिक मध्य प्रदेश में भाजपा 106 से 116 सीटों पर जीत हासिल करती नजर आ रही है। कांग्रेस के खात में 111 से 121 सीटें जाती नजर आ रही है। इसके अलावा अन्य के खाते में 0 से 6 सीटें आती दिख रही है।
Matrize के मुताबिक बीजेपी को 118 से 130 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है। इसके अलावा कांग्रेस को 97-107 और अन्य के खाते में 2-4 सीटें जाती नजर आ रही है।
Chanakya की बात करें तो बीजेपी-151, कांग्रेस-74 और अन्य 5 सीटों पर पकड़ बनाती नजर आ रही है। वहीं Poll Of Polls की बात करें तो बीजेपी-125, कांग्रेस 101 और अन्य के खाते में 4 सीटें जाती नजर आ रही है।
इतिहास में पहली बार सबसे ज्यादा मतदान
बता दें कि मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान हुए। जिसमें 76.55 फीसदी वोटिंग हुई। मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली बार सबसे ज्यादा मतदान हुए। वहीं रतलाम के सैलाना में सबसे अधिक 90 फीसदी वोटिंग की गई। जिसके नतीजें 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। चुनाव प्रचार के दौरान मध्य प्रदेश की जनता को रिझाने के लिए सीएम शिवराज ने ताबड़तोड़ घोषणाएं की है। वहीं प्रचार के दौरान महिला मतदाताओं पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया गया है।
Also Read:
- Chhattisgarh Exit Poll 2023: सत्ता में वापस आएगी कांग्रेस? जानें क्या कहता है एग्जिट पोल
- Telangana Elections 2023 live Update: तेलंगाना की जनता है तैयार, सुबह सात बजे से मतदान शुरु
- IMD Weather Update: 2023 के हर महीनों में लगभग बिगड़ा रहा मौसम, देशभर में हुई हजारों मौतें; जानें वजह