71
Maharashtra Anti Conversion Law: महाराष्ट्र में धर्मांतरण कानून को लेकर बड़ा अपडेट आया है. एंटी-कन्वर्जन बिल को लेकर कैबिनेट में मंजूरी मिल गई है. मंत्री नितेश राणे ने कहा कि महाराष्ट्र में लंबे समय से धर्मांतरण विरोधी कानून की मांग की जा रही थी.
कई हिंदुत्व संगठनों और कार्यकर्ताओं ने इसके लिए वर्षों तक आंदोलन और मोर्चे निकाले, राणे के अनुसार, महाराष्ट्र में जबरन या प्रलोभन देकर धर्मांतरण करने पर नॉन-बेलेबल अपराध के तहत गिरफ्तारी की जाएगी.
एंटी-कन्वर्जन कानून पर नितेश राणे ने क्या कहा?
मंत्री नितेश राणे कहते हैं कि हमारे महाराष्ट्र में सालों से एंटी-कन्वर्जन कानून की मांग थी. एंटी-कन्वर्जन कानून होना चाहिए. एंटी-लव-जिहाद कानून होना चाहिए. सालों से इसकी मांग थी. उसके लिए हिंदुत्व विचार के कई कार्यकर्ताओं ने संघर्ष किया, विरोध किया और अपनी जान भी दी. आज मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि हमारे देवा भाऊ के महाराष्ट्र में आज कैबिनेट ने एक बहुत ही काबिल एंटी-कन्वर्जन कानून पास किया है.
कानून के तकनीकी पहलुओं की जानकारी जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी- राणे
मंत्री नितेश राणे ने आगे कहा कि एंटी कन्वर्जन बिल पर कानून के तकनीकी पहलुओं की जानकारी जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी. साथ ही उन्होंने यह दावा किया कि यह कानून गुजरात और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के कानूनों से भी ज्यादा सख्त और प्रभावी होगा.