Live TV
Search
Home > देश > Nashik Car Accident: एक पल में सब खत्म! नासिक कार हादसे ने छीनी 9 जिंदगियां, दिल दहला देगी घटना

Nashik Car Accident: एक पल में सब खत्म! नासिक कार हादसे ने छीनी 9 जिंदगियां, दिल दहला देगी घटना

Nashik Car Accident: शनिवार को नासिक के डिंडोरी तालुका में एक दुखद दुर्घटना हुई, इस घटना में कार के कुएं में गिर जाने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई.

Written By: Heena Khan
Last Updated: April 4, 2026 08:44:46 IST

Mobile Ads 1x1

Maharashtra Car Accident: क्या हो जब एक ही झटके में कई जिंदगियां उजड़ जाएं. ऐसी ही एक खबर महाराष्ट्र से सामने आ रही हैं. जहां एक ही झटके में 9 जिंदगियां खत्म हो गई हैं. दरअसल, महाराष्ट्र से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है. दरअसल, शनिवार को नासिक के डिंडोरी तालुका में एक दुखद दुर्घटना हुई, इस घटना में कार के कुएं में गिर जाने से कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई. राहत और बचाव कार्य अभी जारी हैं, और इस घटना की जांच की जा रही है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि सभी मृतक दरगोडे परिवार के सदस्य थे. इस घटना की सूचना शुक्रवार देर रात, लगभग 10 बजे मिली थी.

अचानक कुएं में पलटी  कार 

मृतकों की पहचान सुनील दत्तु दरगोडे, राखी सुनील दरगोडे, उषा अनिल दरगोडे, श्रद्धा अनिल दरगोडे और श्रावणी अनिल दरगोडे के रूप में हुई है. बाकियों की पहचान अभी होनी बाकी है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, परिवार के सभी सदस्य डिंडोरी तालुका के इंदौर गांव के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि एक मारुति XL6 कार बेकाबू होकर सड़क किनारे बने पानी से भरे कुएं में जा गिरी. इस हादसे में सुनील दरगुडे, उनकी पत्नी और उनकी बेटी की भी मौत हो गई.

PM Kisan Yojana: इंतज़ार खत्म! 23वीं किस्त की डेट हुई फाइनल, जानें कब आ रहे हैं खाते में 2000

हादसा कैसे हुआ, यहां जानें

बताया जा रहा है कि परिवार एक निजी कोचिंग क्लास द्वारा आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम से लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया. बचाव अभियान देर रात तक जारी रहा, जिसमें नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) की एक टीम भी मौके पर पहुंची. हालांकि, मौके पर जमा हुई भारी भीड़ के कारण बचाव कार्यों में बाधाएं आईं. शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह हादसा इसलिए हुआ क्योंकि ड्राइवर ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया था. डिंडोरी पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है.

अशोक खरात MMS और 19 Minute Viral Video का लिंक ढूंढ रहे हैं? गलती से भी न खोलें, सड़क पर आ जाएंगे

MORE NEWS