University Viral Video: वो कहते हैं न एक बाप ही अपने बच्चों का असली हीरो होता है. ऐसा ही कुछ ताजा मामला महाराष्ट्र के पुणे से सामने आया है. दरअसल, पुणे की प्रसिद्ध MIT ADT यूनिवर्सिटी में एक पिता का गुस्सा फूट पड़ा, जहां उन्होंने अपनी बेटी को परेशान करने वाले एक छात्र की कॉलेज परिसर के अंदर जमकर पिटाई की. इस दौरान पिता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह छात्र उनकी बेटी को कई समय से लगातार न सिर्फ परेशान कर रहा था बल्कि साथ ही मानसिक रूप से भी प्रताड़ित कर रहा था. हालांकि, पिता ने यह दावा करते हुए बताया कि हजारों बार शिकायत करने के बाद भी यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने इस मामले में किसी भी तरह का कोई संज्ञान नहीं लिया जिसके बाद उन्होंने मजबूरन खुद ही मामले में छात्र के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने का फैसला लिया.
तो वहीं, दूसरी तरफ छात्र को न्याय नहीं मिलने और बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंतित पिता ने आखिरी में आकर खुद ही मोर्चा संभालना सही समझा. इस घटना के दौरान कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला. वहां मौजूद कई छात्रों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया. देखते ही देखते यह वीडियो जमकर वायरल हो गया, जिससे अब तक लाखों बार देखा जा चुका है. इस पूरी घटना ने एक बार फिर से शैक्षणिक संस्थानों में छात्र सुरक्षा और एंटी-रैगिंग/एंटी-हैरसमेंट सेल की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
यहां देखें वायरल वीडियो
मामला पुणे की MIT ADT University का है, जहां एक पिता ने अपनी बेटी को परेशान करने वाले छात्र को कॉलेज में घुसकर पीट दिया. पिता का कहना है कि कॉलेज में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई थी.
देखिए वीडियो – pic.twitter.com/r0jMfUVmoT
— News Pinch (@TheNewspinch) March 5, 2026
घटना के बाद क्या बोले छात्र के पिता?
मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित छात्रा लंबे समये से आरोपी छात्र के व्यवहार से बेहद ही परेशान थी. जिसको लेकर पीड़ित छात्र के पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने सिस्टम पर भरोसा करते हुए पहले अधिकारियों को इस पूरे घटनाक्रम के बारे में सूचित किया था, लेकिन जब कॉलेज प्रबंधन की तरफ से मामले में किसी तरह का संज्ञान नहीं लिया गया तो, स्थिति हाथ से बाहर निकल गई थी.
फिलहाल, इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसके बाद इंटरनेट पर एक नई बहस देखने को मिल रही है. जहां कुछ लोगों ने पिता के साहस का जमकर सर्मथ किया है तो वहीं, दूसरी तरफ कुछ लोगों का यह मानना है कि कानून को हाथ में लेना बिल्कुल भी सही नहीं है. फिलहाल, देखा जाए तो इस मामले में यूनिवर्सिटी और स्थानीय पुलिस की प्रतिक्रिया का इंतजार है कि वे इस मारपीट और छेड़छाड़ के मूल आरोपों पर किस तरह का कदम उठाते हैं.