Shirdi Sai Baba Institute: महाराष्ट्र के सबसे ज्यादा प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक जाने वाले शिरडी में मानवता और श्रद्धा का एक अनोखा मामला सामने आया है. जिसने लोगों को न सिर्फ हैरान किया है बल्कि भक्ति की अनूठी मिसाल भी पेश की है. जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु के एक समर्पित साईं भक्त, सुमंत रेड्डी ने श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट के शैक्षणिक कार्यों में सहयोग करते हुए एक नई स्कूल बस को पूरी तरह से दान कर दिया है.
छात्रों की सुरक्षा और सुविधा पर जोर
दरअसल, दान की गई यह बस SML ISUZU कंपनी की है और पूरी तरह से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है. इतना ही नहीं, इसकी कुल कीमत 25 लाख 38 हजार 406 बताई जा रही है. साथ ही यह बस संस्थान द्वारा चलाए जा रहे एजुकेशनल कॉम्प्लेक्स में पढ़ने वाले छात्रों के लिए बेहद ही उपयोगी साबित होगी, जिससे उनका स्कूल आने-जाने में किसी भी तरह की परेशानी से सामना नहीं करना पड़ेगा.
संस्थान परिसर में की गई पूजा
तो वहीं, दूसरी तरफ बस के आगमन पर संस्थान परिसर में ज़ोरों-शोरों से पूजा-अर्चना की गई. इसके अलावा इस खास अवसर पर दानदाता सुमंत रेड्डी और उनके परिवार ने शिरडी संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) गोरक्ष गाडिलकर को बस की चाबियां सौंप दी है. तो वहीं, संस्थान ने इस खास दान के लिए भक्त का आभार व्यक्त किया है. शिरडी संस्थान समय-समय पर भक्तों द्वारा किए गए ऐसे दान के माध्यम से चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सामाजिक कार्य करता रहता है.