Live TV
Search
Home > देश > मजाक में की हदें पार… दोस्त के प्राइवेट पार्ट में एयर कंप्रेसर से भर दी हवा, फटकर बाहर आ गईं आंतें

मजाक में की हदें पार… दोस्त के प्राइवेट पार्ट में एयर कंप्रेसर से भर दी हवा, फटकर बाहर आ गईं आंतें

Gurugram News: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में इस दोस्ती में हुए मस्ती-मजाक का अंजाम खौफनाक हो गया. यहां एक दोस्त ने मजाक-मजाक में अपने साथी के प्राइवेट पार्ट के अंदर इंडस्ट्रियल कम्प्रेशर पाइप से हवा भर दी. हवा का दबाव इतना अधिक था कि पीड़ित की आंतें फट गईं.

Written By: Lalit Kumar
Last Updated: April 9, 2026 16:52:31 IST

Mobile Ads 1x1

Gurugram News: यारी-दोस्ती के बीच मस्ती-मजाक आम बात है. ये रिश्ता ही ऐसा होता है कि, दो लोग आपस में कम्फर्टेबल होकर हंसी-मजाक करने लगते हैं. सुख-दुःख साथ बांटने के साथ ही दोनों मस्ती के पल भी साथ ही बिताते हैं. लेकिन, दिल्ली से सटे गुरुग्राम में इस दोस्ती में हुए मस्ती-मजाक का अंजाम खौफनाक हो गया. यहां एक दोस्त ने मजाक-मजाक में अपने साथी के प्राइवेट पार्ट के अंदर इंडस्ट्रियल कम्प्रेशर पाइप से हवा भर दी. हवा का दबाव इतना अधिक था कि पीड़ित की आंतें फट गईं. हादसे के कुछ ही घंटों के इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

मामला दिल्ली से सटे गुरुग्राम के रामपुरा क्षेत्र में स्थित एक वर्कशॉप के अंदर का है. यहां दो श्रमिकों के बीच गहरी दोस्ती थी. काम करने के दौरान दोस्तों ने मजाक-मजाक में कम्प्रेशर पाइप उठाया. एक दोस्त ने अपने साथी के प्राइवेट पार्ट के जरिये दूसरे की बॉडी के अंदर हवा भर दी. इसके बाद से सामने वाले की हालत खराब होने लगी. उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया.

अलीगढ़ का रहने वाला था युवक

गुरुग्राम में यह वारदात मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे रामपुरा गांव स्थित तरुण एंटरप्राइजेज नामक वर्कशॉप में हुई. जानकारी के अनुसार, मूल रूप से अलीगढ़ (यूपी) के रहने वाले 38 वर्षीय हरविंदर और राजस्थान के डीग निवासी 40 वर्षीय नरेश साथ में काम करते थे. दोनों के बीच पहले हंसी-मजाक हो रहा था, जो अचानक कहासुनी में बदल गया.

अंदर से पूरी तरह फट चुकी थीं आंतें

एक श्रमिक ने अपने साथी की बॉडी के अंदर कम्प्रेशर पाइप डाल दी थी. इसके बाद वो लगातार शरीर के अंदर हवा भरता चला गया. घटना इतनी भीषण थी कि हवा के प्रेशर से हरविंदर की आंतें शरीर से बाहर आ गईं. उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे बचाने की घंटों कोशिश की, लेकिन मंगलवार देर शाम उसकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर दीपक माथुर ने बताया कि शरीर के भीतर हवा का प्रेशर बम की तरह फटा, जिससे आंतरिक अंग पूरी तरह नष्ट हो गए.

5 बच्चों का पिता का मृतक

मृतक हरविंदर पिछले 8 साल से गुरुग्राम में वेल्डर का काम कर रहा था. उसकी चार बेटियां और एक छोटा बेटा है, जो गांव में अपने दादा के पास रहते हैं. हरविंदर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया है. मिलनसार स्वभाव का हरविंदर अपने परिवार का इकलौता सहारा था.

विशेषज्ञ बोले- एयर कंप्रेसर खिलौना नहीं

औद्योगिक विशेषज्ञों का कहना है कि एयर कंप्रेसर का दबाव इतना जबरदस्त होता है कि वह धातु को साफ करने और टायर फुलाने के काम आता है. यदि इसका उपयोग मानव शरीर के किसी भी छिद्र पर किया जाए, तो यह सेकंडों में फेफड़ों और आंतों को फाड़ सकता है. कार्यस्थलों पर ऐसे खतरनाक मजाक अक्सर जानलेवा साबित होते हैं.

MORE NEWS