Live
Search
Home > देश > Video: मकर संक्रांति पर गौ-सेवा में रमे पीएम मोदी, खूबसूरत वीडियो आया सामने

Video: मकर संक्रांति पर गौ-सेवा में रमे पीएम मोदी, खूबसूरत वीडियो आया सामने

Makar Sankranti: PM मोदी ने मकर संक्रांति के पावन अवसर पर अपने आधिकारिक आवास पर गायों को चारा खिलाया और उनके साथ समय बिताया.जिसका खूबसूरत वीडियो सामने आया है.

Written By: Divyanshi Singh
Edited By: JP YADAV
Last Updated: 2026-01-15 10:32:02

Mobile Ads 1x1

Makar Sankranti: मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर भारतीय संस्कृति के प्रति अपना प्रेम दिखाया. उन्होंने अपने आधिकारिक आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर गायों को चारा खिलाया और उनके साथ कुछ समय बिताया. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा जारी 39 सेकंड के एक भावुक वीडियो में चार छोटी गायें (जो पुंगनूर नस्ल की बताई जा रही हैं) दिखाई दे रही हैं. वीडियो में पीएम मोदी उन्हें हरा चारा खिलाते, प्यार से सहलाते और उनके साथ खेलते नजर आते हैं. यह दृश्य भारतीय परंपरा में गाय को माता मानने और उसकी सेवा करने की भावना को दर्शाता है.

मकर संक्रांति पर गायों को खिलाना माना जाता है शुभ 

मकर संक्रांति सूर्य देव की पूजा, फसल और दान का पर्व है. इस दिन गायों को खिलाना और उनकी सेवा करना शुभ माना जाता है. पीएम मोदी का यह कार्य न केवल उनकी धार्मिक आस्था को दिखाता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और पशु कल्याण के प्रति उनकी सोच को भी उजागर करता है.

पहले भी गायों के साथ नजर आ चुके हैं पीएम मोदी

यह पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी को गायों के साथ समय बिताते देखा गया हो. इससे पहले भी वे पुँगनूर जैसी दुर्लभ भारतीय गायों की देखभाल करते हुए तस्वीरें और वीडियो साझा कर चुके हैं, जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया.

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को मकर संक्रांति, पोंगल, लोहड़ी और माघ बिहू की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं. यह छोटा सा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग पीएम मोदी के इस स्नेह भरे अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं.

MORE NEWS

Home > देश > Video: मकर संक्रांति पर गौ-सेवा में रमे पीएम मोदी, खूबसूरत वीडियो आया सामने

Written By: Divyanshi Singh
Edited By: JP YADAV
Last Updated: 2026-01-15 10:32:02

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS