होम / Manipur Assembly Election 2022 Second Phase : दूसरे चरण में तीन बजे तक 67.77 फीसदी मतदान

Manipur Assembly Election 2022 Second Phase : दूसरे चरण में तीन बजे तक 67.77 फीसदी मतदान

Vir Singh • LAST UPDATED : March 5, 2022, 6:45 pm IST

Manipur Assembly Election 2022 Second Phase

इंडिया न्यूज, इंफाल:

Manipur Assembly Election 2022 Second Phase मणिपुर विधानसभा चुनाव (Manipur Assembly Election) के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान आज शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। शाम को तीन बजे तक 67.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। दूसरे चरण में राज्य के छह जिलों में वोटिंग हुई। इसमें सीटें 22 थीं और उम्मीदवारों की संख्या 92 थी। लोगों ने पहले चरण की तरह दूसरे मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मतदान शाम चार बजे संपन्न हुआ।

1247 मतदान केंद्रों पर वोटिंग के लिए सख्त बंदोबस्त किए थे

दूसरे चरण में मुख्य प्रत्याशियों मणिपुर के मुख्यमंत्री रह चुके ओ इबोबी सिंह भी शामिल हैं। वह तीन बार राज्य के सीएम रहे चुके हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश अग्रवाल ने कहा कि कोविड-19 के सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 1247 मतदान केंद्रों पर वोटिंग के लिए सख्त बंदोबस्त किए गए थे। पूर्व उप मुख्यमंत्री गैखंगम गंगमेई भी इस चरण में किस्मत आजमा रहे प्रत्याशियों में शामिल हैं। कांग्रेस ने दोनों नेताओं को उम्मीदवार बनाया है।

Also Read : UP elections 2022 : गोद में बच्चा लेकर फर्ज निभाने निकली देश की बेटी

मतदान शुरू होने से पहले बीजेपी वर्कर की हत्या

राज्य के थोउबल में मतदान शुरू होने से पहले एक बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। वारदात का शिकार हुआ बीजेपी कार्यकर्ता एल अमुबा सिंह बताया गया है। पुलिस के मुताबिक, वह सुबह ही कांग्रेस के एक वर्कर के घर गया था। उससे चुनाव प्रचार न करने के लिए कहा गया था। इसी बीच दोनों के बीच बहस हो गई और कांग्रेस कार्यकर्ता ने गोली मार दी, जिससे सिंह की मौत हो गई।

Manipur Assembly Election 2022 Second Phase

Also Read : Manipur Assembly Election 2022 : दूसरे चरण के लिए सुबह सात बजे से मतदान जारी

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Bengaluru Weather: बेंगलुरु में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार- indianews
Viral Video: चेन्नई में अपार्टमेंट की छत पर फंसी बच्ची, लोगों ने ऐसे बचाई जान- indianews
Imran Khan को मिली बॉलीवुड में वापसी, इस कॉमेडी फिल्म में आ सकते हैं नजर -Indianews
आलिया-रणबीर से ऋतिक-सबा तक, सितारों से सजे डिनर का जायजा लेने पहुंचे ये सेलेब्स -Indianews
Aaj Ka Panchang:​​ आज सोमवार का दिन आपके लिए लेकर आया है गुड न्यूज, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय- Indianews
Aaj Ka Rashifal: आज आपकी किस्मत में लगेगा चार चांद, होगी प्यार और पैसों की बारिश! जानें अपना राशिफल – Indianews
Russia Ukraine War: यूक्रेन ने पूर्व क्षेत्र के 3 गांवों से सेना हटाई, ज़ेलेंस्की ने की हथियारों की मांग -India News
ADVERTISEMENT