होम / मौलाना Tauqeer Raza के सामूहिक धर्म परिवर्तन के ऐलान पर मचा बवाल, लग चुका है दंगों का आरोप

मौलाना Tauqeer Raza के सामूहिक धर्म परिवर्तन के ऐलान पर मचा बवाल, लग चुका है दंगों का आरोप

Utkarsha Srivastava • LAST UPDATED : July 16, 2024, 12:28 pm IST
मौलाना Tauqeer Raza के सामूहिक धर्म परिवर्तन के ऐलान पर मचा बवाल, लग चुका है दंगों का आरोप

Maulana Tauqeer Raza

India News (इंडिया न्यूज), Maulana Tauqeer Raza: धर्म परिवर्तन से जुड़े मुद्दे पर राजनीति आम बात हो गई है। हाल ही में ये मुद्दा एक बार फिर से जबरदस्त सुर्खियों में आ गया है, जिसकी वजह मौलाना तौकीर रजा (Tauqeer Raza) हैं। मौलाना ने हाल ही में सामूहिक धर्म परिवर्तन का बड़ा ऐलान किया है। वो खुलेआम सामूहिक धर्म परिवर्तन की प्लानिंग का ऐलान कर चुके हैं। इसके बाद वो सामूहिक निकाह भी आयोजित करेंगे और इसके लिए उन्होंने डेट भी निकाल ली है। अब इस मुद्दे पर जबरदस्त विवाद शुरू हो गया है। मौलाना पर कुछ सालों पहले दंगों का आरोप भी लग चुका है।

Maulana Tauqeer Raza ने किया Dharm Parivartan का बड़ा ऐलान

मौलाना तौकीर रजा ने 23 लड़के-लड़कियों के सामूहिक धर्म परिवर्तन का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि वो इसके लिए एक बड़ा इवेंट आयोजित करेंगे, जिसकी प्रशासन से इजाजत मांगी गई है। तौकीर के मुताबिक 21 जुलाई को एक साथ कई लड़के-लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराया जाएगा, जिसमें सामूहिक निकाह होगा. तौकीर रजा ने इस मामले में रिएक्शन देते हुए कहा है कि ‘सामूहिक धर्म परिवर्तन और निकाह के लिए हमने जिला प्रशासन से परमीशन मांगी है। हिन्दू तो वो भी नहीं मांगते है। बड़ी संख्या में मुस्लिम लड़कियों ने धर्म पतिर्वतन कर हिंदुओं से विवाह किया है’।

कौन हैं Omar Abdullah की पत्नी Payal, पहली नजर का प्यार अब क्यों बन गया ‘डेड मैरिज’?

Maulana Tauqeer Raza पर लगे दंगों के आरोप

रजा ने कहा 21 जुलाई को सुबह 11 बजे खलील हायर सेकेंडरी स्कूल में पहले चरण में 5 जोड़ों का धर्म परिवर्तन और निकाह कराया जाएगा। रजा के इस ऐलान के बाद बरेली के हिंदू धर्म गुरुओं ने विरोध किया है और इसे शांति भंग करने की साजिश बताया है। बता दें कि मौलाना तौकीर रजा बरेल में 2010 मेंहुए हुए दंगों में दोषी पाए गए थे। जिसके बाद वो फरार घोषित हुए थे, उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अभियान भी चलाया था, बाद में उनकी गिरफ्तारी पर रोक लग गई थी।

Doda Encounter: डोडा मुठभेड़ में बड़ा खुलासा! सामने आया आतंकी संगठन का नाम

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT