होम / Modi 3.0 Cabinet: मोदी कैबिनेट में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा,अश्विनी वैष्‍णव को रेल मंत्रालय का प्रभार-Indianews

Modi 3.0 Cabinet: मोदी कैबिनेट में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा,अश्विनी वैष्‍णव को रेल मंत्रालय का प्रभार-Indianews

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : June 10, 2024, 8:54 pm IST

India News(इंडिया न्यूज), Modi 3.0 Cabinet:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नई सरकार के 71 मंत्रियों के साथ शपथ ली। इनमें से तीस को कैबिनेट मंत्री, पांच को स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 36 को राज्य मंत्री बनाया गया। मोदी 3.0 कैबिनेट में अश्विनी वैष्‍णव को रेल मंत्रालय का प्रभार दिया गया।

मोदी मंत्रिमंडल 2024

कैबिनेट-स्तर

क्रम संख्या
मंत्री का नाम
मंत्रालय/पोर्टफोलियो 
1
राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्रालय
2
अमित शाह
गृह मंत्रालय और सहकारिता मंत्रालय
3
नितिन जयराम गडकरी
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
4
जेपी नड्डा
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
5
शिवराज सिंह चौहान
कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय और पंचायती राज मंत्रालय
6
निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्रालय
7
सुब्रह्मण्यम जयशंकर
विदेश मंत्रालय
8
मनोहर लाल खट्टर
ऊर्जा मंत्रालय
9
एच.डी. कुमारस्वामी
भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय
10
पीयूष गोयल
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री
11
धर्मेंद्र प्रधान
शिक्षा मंत्रालय
12
जीतन राम मांझी
 सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय
13
राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह)

पंचायती राज मंत्री और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री।

14
सर्बानंद सोनोवाल
बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय
15
डॉ. वीरेंद्र कुमार
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
16
राम मोहन नायडू किंजरापु
नागरिक उड्डयन मंत्रालय
17
प्रह्लाद जोशी
 उपभोक्ता मामले और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
18
जुएल ओरांव
जनजातीय मामलों का मंत्रालय
19
गिरिराज सिंह
कपड़ा मंत्रालय
20
अश्विनी वैष्णव
रेल मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
21
ज्योतिरादित्य सिंधिया
संचार मंत्रालय
22
भूपेन्द्र यादव
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
23
गजेन्द्र सिंह शेखावत
संस्कृति मंत्रालय
24
अन्नपूर्णा देवी
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
25
किरेन रिजिजू
संसदीय मामलों का मंत्रालय
26
हरदीप सिंह पूरी
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय
27
डॉ. मनसुख मंडाविया
खेल मंत्रालय
28
जी. किशन रेड्डी

कोयला मंत्रालय और खान मंत्रालय

29
चिराग पासवान
खाद्य प्रसंस्करण
30
सी.आर. पाटिल
 जलशक्ति मंत्रालय

किसे मिला कौन-सा पोर्टफोलियो

 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वाले

1. राव इंद्रजीत सिंह सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार);

योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); तथा

संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. डॉ. जितेंद्र सिंह विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार);

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार);

प्रधान मंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री;

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री;

परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री; तथा

अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री

3. अर्जुन राम मेघवाल विधि एवं न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); तथा

संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री

4. जाधव प्रतापराव गणपतराव आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); तथा

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री

5.  जयंत चौधरी कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); तथा

शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री

 राज्य मंत्री

1. जितिन प्रसाद वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. श्रीपद येसो नाइक विद्युत मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री

3. पंकज चौधरी वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री
4. कृष्ण पाल सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
5. रामदास अठावले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
6. राम नाथ ठाकुर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
7. नित्यानंद राय गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
8. अनुप्रिया पटेल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा

रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री

9. वी. सोमन्ना जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा

रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री

10. डॉ. चन्द्रशेखर पेम्मासानी ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा

संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री

11। प्रो. एसपी सिंह बघेल मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा

पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री

12.  सोभा करंदलाजे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री

13. कीर्तिवर्धन सिंह पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा

विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री

14. बी.एल. वर्मा उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री

15. शांतनु ठाकुर बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री
16. सुरेश गोपी पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा

पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री

17. डॉ. एल. मुरुगन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा

संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री

18. अजय टम्टा सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री
19. बंदी संजय कुमार गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
20. कमलेश पासवान ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
21. भागीरथ चौधरी कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
22. सतीश चंद्र दुबे कोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा

खान मंत्रालय में राज्य मंत्री

23. संजय सेठ रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
24. रवनीत सिंह खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा

रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री

25. दुर्गादास उइके जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री
26. रक्षा निखिल खडसे युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री
27. सुकांत मजूमदार शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री; और

पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

28. सावित्री ठाकुर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
29. तोखन साहू आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री
30. राज भूषण चौधरी जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री
31. भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा भारी उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा

इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री

32. हर्ष मल्होत्रा कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री; और

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री

33. निमुबेन जयंतीभाई बांभानिया उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री
34. मुरलीधर मोहोल सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा

नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री

35. जॉर्ज कुरियन अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री

36. पाबित्रा मार्गेरीटा विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा

कपड़ा मंत्रालय में राज्य मंत्री

 

कैबिनेट में सात महिलाओं को मिली जगह
तीसरी बार बनी एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल में सात महिला मंत्रियों को जगह मिली है। प्रधानमंत्री ने पूर्व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर एक बार फिर भरोसा दिखाया है। सीतारमण के अलावा पूर्व राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, उत्तर प्रदेश से निर्वाचित अनुप्रिया पटेल और कर्नाटक से निर्वाचित शोभा करंदलाजे को एक बार फिर मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। पहली बार मंत्री बनने वाली महिला नेताओं में 37 वर्षीय रक्षा निखिल खड़से का नाम भी शामिल है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT