India News (इंडिया न्यूज), Modi in Himachal: देश भर में दिवाली का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर साल की भाती इस साल भी अपनी दिवाली देश जवानों के साथ मनाने का फैसला लिया है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमारे जवानों के साथ दिवाली मनाना गर्व से भरा अनुभव रहा है। आगे उन्होंने कहा कि ‘…संतोष और आनंद से भर देने वाला ये पल, मेरे लिए ओर आपके लिए और देशवासियों के लिए भी दीपावली में नया प्रकाश पहुंचाएगा, ऐसा मेरा विश्वास है।’
- वो सारे स्थान मंदिर के बराबर, जहां भारतीय सेना तैनात
- देश की 140 करोड़ जनता आपके परिवार
भारत के लिए अभूतपूर्व उपलब्धियों का साल
इस दौरान देश के जवानों को हौसला देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे जवान हर चुनौती से लड़ते हैं। पूरे देश पर तब तक आंच नहीं आ सकता जब तक यहां की सीमाओं पर हिमालय की तरह अडिग मेरे जाबांज साथी खड़े हैं। उन्होंने जवानों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आपकी सेवाओं के कारण भारत की भूमि सुरक्षित है। साथ ही समृद्ध के मार्ग पर प्रशस्त है।
पिछली दिवाली से इस दिवाली के बीच का कालखंड भारत के लिए अभूतपूर्व उपलब्धियों से भरा रहा। इस दौरान चंद्रमा पर अपना चंद्रयान अपना विमान उतारा, हमने आदित्य एल 1 लॉन्च किया। इसी एक साल में बॉर्डर इलाकों में वाइब्रेंट विलेज की शुरूआत की गई। खेल के मैदान में भी हम परचम लगरा रहे हैं। भारत के इन सारी उपलब्धियों का श्रेय आपको भी जाता है।
देश की 140 करोड़ जनता आपके परिवार
वहीं पीएम मोदी ने जवानों के शौर्य की तारीफ करते कहा कि मेरे लिए वो सारे स्थान मंदिर के बराबर हैं जहां मेरे भारतीय सेना तैनात हैं। जहां आप सब होंगे वहीं मेरा त्योहार होगा। हर त्योहार में सबको अपने परिवार की याद आती है। इसके बाद भी आप सबके चेहरे की मुस्कान उदासी को दिखने नहीं दे रही है। आप सब में उत्साह साफ दिख रहा है। आप सब उत्साह और ऊर्जा से भरे हैं। क्योंकि आप सबको यह बात अच्छे से पता है देश की 140 करोड़ जनता आपके परिवार हैं। देश इसलिए आपका कृतज्ञ है, ऋणी है।
संकल्प, संसाधन और हथियार भी हमारे
इसके साथ ही पीएम मोदी ने जवानों के हौसले को बढ़ाते हुए कहा कि ‘अब संकल्प भी हमारे होंगे, संसाधन भी हमारे होंगे अब हौंसले भी हमारे होंगे , हथियार भी हमारे होंगे। अब दम भी हमारा होगा कदम भी हमारे होंगे, हर सांस में विश्वास भी अपार होगा। खिलाड़ी हमारा, खेल भी हमारा, जय, विजय और अजेय है प्रण हमारा। ऊंचे पर्वत हो या रेगिस्तान, सुंदर अपार या मैदान विकास, गगन में लहराता ये तिरंगा सदा हमारा.. सपने सिर्फ सपने नहीं होंगे बल्कि हिस्ट्री की एक गाथा लिखेंगे। पर्वत से भी ऊंचा होगा, पराक्रम ही विकल्प होगा।’
Also Read:
- MP Election 2023: चुनाव की तैयारी में सीएम शिवराज भूलें त्योहार, लोगों ने किया समर्थन
- Diwali Bonus: दिवाली पर नहीं मिले बोनस तो कर्मचारियों ने किया मालिक का कत्ल, हुए कार लेकर फरार
- Israel Hamas War: उत्तरी गाजा पर खत्म हुआ हमास का नियंत्रण, त्रासदी से जूझ रहे अस्पताल