होम / Money Laundering Case परमबीर बोले, चंडीगढ़ में हू, जल्द जांच में शामिल होऊंगा

Money Laundering Case परमबीर बोले, चंडीगढ़ में हू, जल्द जांच में शामिल होऊंगा

Vir Singh • LAST UPDATED : November 24, 2021, 8:14 pm IST

इंडिया न्यूज, मुंबई:

Money Laundering Case मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर Parambir Singh ने अपना ठिकाना बता दिया है। गौरतलब है कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने परमबीर की सुरक्षा देने संबंधित मांग वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान उन्हें कहा था कि आप पहले बताएं कि आप हैं कहां, उसके बाद ही याचिका पर सुनवाई होगी। इसके बाद आज परमबीर ने एक चैनल के साथ बातचीत में बताया कि चंडीगढ़ में हैं और जल्द ही मुंबई में उनके खिलाफ चल रहे मामलों की जांच में शामिल होंगे।

मुंबई और ठाणे में दर्ज हैं पांच मामले (Money Laundering Case)

सुप्रीम कोर्ट ने इसी सप्ताह सोमवार को परमबीर सिंह को कथित जबरन वसूली के एक मामले में गिरफ्तारी से सुरक्षा प्रदान की थी। कोर्ट ने इसे मंजूर करते हुए परम बीर सिंह को जांच में शामिल होने का निर्देश दिया था। बता दें कि परमबीर के खिलाफ मुंबई और ठाणे में पांच मामले दर्ज हैं। सुनवाई के दौरान परम बीर सिंह के वकील ने कहा था कि वह देश में ही हैं और वह भागना नहीं चाहते हैं। ”

सचिन वाझे की गिरफ्तारी के बाद मार्च में टर्मिनेट किया गया (Money Laundering Case)

आरोपों के बाद परमबीर सिंह को कमिश्नर के पद से इस साल मार्च में टर्मिनेट (बर्खास्त) किया गया था। पुलिस अधिकारी सचिन वाझे की गिरफ्तारी के बाद उन्हें मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से हटा दिया गया था। वाझे को मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के पास विस्फोटकों से लदी एक गाड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

अनिल देशमुख पर लगाए थे भ्रष्टाचार के आरोप (Money Laundering Case)

सचिन वाझे की गिरफ्तारी होने के बाद गत मार्च में जब मुंबई पुलिस प्रमुख के पद से परमबीर को हटाया गया तो उसके बाद परमबीर ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे एक पत्र में राज्य के तत्कालीन गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।

Read More : Former Police Commissioner Parambir Singh Absconding लापता पूर्व पुलिस कमीश्नर परमबीर सिंह

Connect With Us:-  Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Ranveer Singh के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, इस साउथ इंडस्ट्री के ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर संग करेंगे राक्षस -Indianews
Viral Video: शादी फंक्शन में डांस कर रही थी महिला, हुआ कुछ ऐसा की घर में पसरा मातम
Numerology Lucky Gemstones: मूलांक से जानें अपना लकी स्टोन, होंगे शानदार लाभ
IPL 2024: गुजरात के खिलाफ कोहली ने खेली आतीशी पारी, इन रिकॉर्डस को किया अपने नाम-Indianews
IPL 2024 के बीच अनुष्का शर्मा और बच्चों संग समय बिताने के लिए मुंबई लौटे Virat Kohli! नेटिजन्स ने दिए रिएक्शन -Indianews
Revanth Reddy Summoned : तेलंगाना के सीएम को दिल्ली पुलिस का समन, अमित शाह के वीडियो से जुड़ा है मामला
PM Modi: दिल्ली कोर्ट ने पीएम मोदी पर किसी भी चुनाव लड़ने पर 6 साल का प्रतिबंध लगाने की मांग वाली याचिका को किया खारिज
ADVERTISEMENT