होम / Space News: वैज्ञानिकों ने चंद्रमा की उम्र का लगाया पता, जानें कितना बूढ़ा हुआ चांद

Space News: वैज्ञानिकों ने चंद्रमा की उम्र का लगाया पता, जानें कितना बूढ़ा हुआ चांद

Rajesh kumar • LAST UPDATED : October 29, 2023, 1:45 pm IST

India News (इंडिया न्यूज),Space News: चांद हमेशा कलाकारों और लेखकों को प्रभावित करता रहा है। इस पर न जानें कितना कुछ लिखा जा चुका है। हालांकि वैज्ञानिक समुदाय में इस बात को लेकर हमेशा बहस होती रही है कि आखिर यह कितना पुराना है। चांद की उम्र कितनी है और इसका निर्माण कैसे हुआ। आखिरकार वैज्ञानिक समुदाय ने इसका जवाब ढूंढ़ लिया है।

अमेरिका का मून मिशन

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपना अपोलो मिशन 1972 में चांद की सतह पर भेजा था। इस मिशन के अंतर्गत दिसंबर माह में एस्ट्रोनॉट यूजीन सेर्नन और हैरिसन चांद की सतर पर उतरे। इस दौरान उन्होंने चांद की सतह पर कई तरह के प्रयोग किये। इस दौरान वे चांद की सतह से वहां के धूल, और मिट्टी को भी अपने साथ पृथ्वी पर ले आए।

इतने अरब साल पुराना चांद

दरअसल चांद की जिस मिट्टी और धूल को वे लोग पृथ्वी पर लाए थे वैज्ञानिकों ने उन्हीं के जरिये चांद की उम्र के बारे में बताया है। साइंटिस्ट ने चांद की धूल में क्रिस्टल्स का पता लगाया है जो यह बताता है कि चांद 4।46 अरब साल पुराना है। इससे पहले माना जाता था कि चांद 4।42 अरब साल का है। चांद की धूल में जिरकॉन क्रिस्टल्स के जरिये चांद की उम्र का अब सही पता लगाया गया है।

कैसे बना हमारा चांद

रिपोर्ट के अनुसार, पृथ्वी से मंगल ग्रह के पिंड की टक्कर हुई थी। इस वजह से पृथ्वी के कई सारे टुकड़े अंतरिक्ष में जाकर विखर गए। इन बिखरे हुए टुकड़ों ने आगे चलकर पृथ्वी का चक्कर लगाना शुरू कर दिया। इन टुकड़ों में से एक टुकड़ा चांद का था, जो वक्त के साथ आकार लेता गया।

यह भी पढ़ेंः-

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

T20 World Cup 2024: न्यूजीलैंड ने विश्व कप के लिए किया टीम का एलान, ये स्टार खिवाड़ी संभालेगा टीम की कमान
T20 World Cup 2024: 1990 के दशक की किट की याद दिलाती है न्यूजीलैंड की नई जर्सी, दक्षिण अफ्रीका ने भी विश्व कप के लिए जर्सी को किया लांच
Bomb Threat Emails: नागपुर और गोवा समेत इन हवाईअड्डों को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा-Indianews
Ibrahim Ali Khan ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने का किया वादा, कल सुबह करेंगे बड़ी घोषणा -Indianews
Ajmer Mosque: नकाब लगाकर मस्जिद में घुसे 3 बदमाश, पीट-पीट कर कर दी मौलवी की हत्या- Indianews
Ranveer Singh के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, इस साउथ इंडस्ट्री के ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर संग करेंगे राक्षस -Indianews
Viral Video: शादी फंक्शन में डांस कर रही थी महिला, हुआ कुछ ऐसा की घर में पसरा मातम
ADVERTISEMENT