होम / Space News: वैज्ञानिकों ने चंद्रमा की उम्र का लगाया पता, जानें कितना बूढ़ा हुआ चांद

Space News: वैज्ञानिकों ने चंद्रमा की उम्र का लगाया पता, जानें कितना बूढ़ा हुआ चांद

Rajesh kumar • LAST UPDATED : October 29, 2023, 1:45 pm IST

India News (इंडिया न्यूज),Space News: चांद हमेशा कलाकारों और लेखकों को प्रभावित करता रहा है। इस पर न जानें कितना कुछ लिखा जा चुका है। हालांकि वैज्ञानिक समुदाय में इस बात को लेकर हमेशा बहस होती रही है कि आखिर यह कितना पुराना है। चांद की उम्र कितनी है और इसका निर्माण कैसे हुआ। आखिरकार वैज्ञानिक समुदाय ने इसका जवाब ढूंढ़ लिया है।

अमेरिका का मून मिशन

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपना अपोलो मिशन 1972 में चांद की सतह पर भेजा था। इस मिशन के अंतर्गत दिसंबर माह में एस्ट्रोनॉट यूजीन सेर्नन और हैरिसन चांद की सतर पर उतरे। इस दौरान उन्होंने चांद की सतह पर कई तरह के प्रयोग किये। इस दौरान वे चांद की सतह से वहां के धूल, और मिट्टी को भी अपने साथ पृथ्वी पर ले आए।

इतने अरब साल पुराना चांद

दरअसल चांद की जिस मिट्टी और धूल को वे लोग पृथ्वी पर लाए थे वैज्ञानिकों ने उन्हीं के जरिये चांद की उम्र के बारे में बताया है। साइंटिस्ट ने चांद की धूल में क्रिस्टल्स का पता लगाया है जो यह बताता है कि चांद 4।46 अरब साल पुराना है। इससे पहले माना जाता था कि चांद 4।42 अरब साल का है। चांद की धूल में जिरकॉन क्रिस्टल्स के जरिये चांद की उम्र का अब सही पता लगाया गया है।

कैसे बना हमारा चांद

रिपोर्ट के अनुसार, पृथ्वी से मंगल ग्रह के पिंड की टक्कर हुई थी। इस वजह से पृथ्वी के कई सारे टुकड़े अंतरिक्ष में जाकर विखर गए। इन बिखरे हुए टुकड़ों ने आगे चलकर पृथ्वी का चक्कर लगाना शुरू कर दिया। इन टुकड़ों में से एक टुकड़ा चांद का था, जो वक्त के साथ आकार लेता गया।

यह भी पढ़ेंः-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.