India News (इंडिया न्यूज), MP Assembly Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर तैयरी तेज हो गई है। आज नामांकन भरने का अंतिम दिन था। आज (सोमवार) मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन भरा है। इस दौरान उन्होंने नामांकन प्रस्तुत करते समय शपथ पत्र भी दिया है। शपथ पत्र के मुताबिक उनकी उम्र 64 वर्ष है।

  • बुधनी विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी
  • साल 2022-23 में 32 लाख 63 हजार 573 रुपए की आय

पत्नी के पास ज्यादा संपत्ति

सीएम शिवराज सिंह द्वारा दिए गए जानकारी के मुताबिक इनके पास साल 2022-23 में 32 लाख 63 हजार 573 रुपए की आय हुई है। जिसमें से अधिक नगदी उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान के पास है। दी गई जानकारी के मुताबिक सीएम शिवराज के पास एक लाख 10 हजार रुपए है। वहीं उनकी पत्नी साधना सिंह के पास एक लाख 15 हजार रुपए की नगदी है। सीएम शिवराज के नाम तीन बैंक खाते बताए गए हैं।

पिछले विधानसभा चुनाव का ब्योरा

बता दें कि सीएम शिवराज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। अलग-अलग सोशल मीडिया पर सीएम शिवराज के सात अकाउंट है। वहीं दी गई जानकारी के मुताबिक शिवराज सिंह के पास कुल 6 लाख रुपए के आभूषण है। वहीं उनकी पत्नी के पास 34 लाख रुपए कीमत के गहने हैं। पिछले साल दी गए ब्योरा के मुताबिक उनके पास कुल 7.66 करोड़ संपत्ति थी। जिसमें 3.26 करोड़ की संपत्ति शिवराज और 4.40 करोड़ रुपये की संपत्ति उनकी पत्नी थी। बता दें कि अब MP Assembly Election 2023 होने में महज कुछ दिनों का समय बचा है।

Also Read: