होम / MP Kuno National Park: कूनो की मादा चीता गामिनी के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड, 6 बच्चों को दिया जन्म, देखें वीडियों

MP Kuno National Park: कूनो की मादा चीता गामिनी के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड, 6 बच्चों को दिया जन्म, देखें वीडियों

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : March 18, 2024, 1:50 pm IST
ADVERTISEMENT
MP Kuno National Park: कूनो की मादा चीता गामिनी के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड, 6 बच्चों को दिया जन्म, देखें वीडियों

MP Kuno National Park

India News (इंडिया न्यूज़), MP Kuno National Park: हाल ही में मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता गामिनी ने 5 नहीं बल्कि 6 शावकों को जन्म दिया है। 10 मार्च को शावकों की संख्या 5 बताई गई थी। आज केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने शावकों का एक वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि नवजात शावकों की संख्या 6 है। इसके अलावा एक रिकॉर्ड और भी दर्ज किया गया है। 6 शावकों को जन्म देकर गामिनी के नाम दर्ज कराया नाम मादा चीता गामिनी को दक्षिण अफ्रीका से लाया गया था।

भूपेन्द्र यादव ने शेयर किया वीडियो

केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, ”बहुत खुश हूं, ये पांच नहीं छह शावक है।” गामिनी द्वारा पांच शावकों को जन्म देने की खबर के एक हफ्ते बाद, अब यह पुष्टि हो गई है कि दक्षिण अफ्रीकी चीता मां गामिनी ने छह शावकों को जन्म दिया है, जो पहली बार मां बनने वाली महिला के लिए एक तरह का रिकॉर्ड है।”

पहली बार मां बनी गामिनी 6 बच्चों को जन्म देने वाली पहली मादा चीता बन गई है। मिली जानकारी के मुताबिक अब तक अधिकतम संख्या 5 ही थी।

देखें ये वीडियो-

भारत में चीतों को बसाने के लिए प्रोजेक्ट चीता शुरू किया गया, जिसके तहत 2 चरणों में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से 20 चीते लाए गए। इनमें से कुल 7 तेंदुओं की मौत हो चुकी है। जबकि कूनो में जन्मे 13 शावकों की मौत हो चुकी है। कूनो में अब तेंदुओं की कुल संख्या 27 हो गई है। गामिनी के शावकों को जन्म देने से पहले इसी साल जनवरी में मादा चीता आशा ने 3 शावकों को जन्म दिया था।

ये भी पढ़े- Iceland Volcano: आइसलैंड पर मंडरा रहा ज्वालामुखी विस्फोट का खतरा, इमरजेंसी लागू   

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT