होम / MP News: रूस में मध्य प्रदेश की MBBS स्टूडेंट की दर्दनाक मौत , कार का पहिया निकलने से सड़क पर गिरी

MP News: रूस में मध्य प्रदेश की MBBS स्टूडेंट की दर्दनाक मौत , कार का पहिया निकलने से सड़क पर गिरी

Prakhar Tiwari • LAST UPDATED : October 12, 2024, 4:24 pm IST
ADVERTISEMENT
MP News: रूस में मध्य प्रदेश की MBBS स्टूडेंट की दर्दनाक मौत , कार का पहिया निकलने से सड़क पर गिरी

India News MP (इंडिया न्यूज़),MP News:MP के मैहर की रहने वाली MBBS की छात्रा सृष्टि शर्मा का रूस (रसिया) में रोड हादसे में निधन हो गया। यह खबर मिलने के बाद से घर वालो का रो-रोकर बुरा हाल है। सृष्टि के घर वालो ने अंतिम दर्शन के लिए शव भारत मंगाने की बड़ी मांग की है। इसे लेकर MP शासन के गृह विभाग ने भारत सरकार को पत्र लिखकर कोशिश शुरू कर दिए हैं। घर वालो का कहना है कि उनकी बेटी का शव घर वापस लाया जाए, जिससे वे उसका अंतिम संस्कार कर सकें।

छात्रों को कोई भी चोट नहीं आई

घटना शुक्रवार दोपहर की है। सृष्टि अपने 6 दोस्तो के साथ टूर पर जा रही थी, उसी समय रास्ते में कार का पहिया निकलने से हादसा हो गया। कार का गेट खुलते ही सृष्टि सड़क पर गिर गई और दूर तक घिसटती चली गई। सिर पर चोट लगने से उसकी मौके पर मृ्त्यु हो गई। बताया जा रहा है कि उसने सीट बेल्ट नहीं पहना था। कार में सवार ड्राइवर और अन्य छात्रों को कोई भी चोट नहीं आई है।

पापा के क्लिनिक को चलाना चाहती थी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 22 साल की सृष्टि शर्मा मैहर के पुरानी बस्ती में रहने वाले डॉक्टर रामकुमार शर्मा की बेटी थी। वह रूस के उफा की बश्किर यूनिवर्सिटी से MBBS की पढ़ाई कर रही थी और 3 ईयर की छात्रा थी। घटना की जानकारी से पहले सृष्टि की जूनियर जोया ने फोन पर अपने पिता कलीम को दी, जिन्होंने सृष्टि के घर जाकर उसके माता-पिता को यह दुखद खबर सुनाई। बेटी की मत्यु की खबर सुनकर माता-पिता बेसुध हो गए, जिन्हें पड़ोसियों ने संभाला। सृष्टि अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी। उसके पिता कई वर्षों से मैहर में क्लिनिक चलाकर लोगों का उपचार करते आ रहे हैं। सृष्टि का बड़ा सपना डॉक्टर बनने का था और वह मैहर में अपने पापा के क्लिनिक को चलाना चाहती थी। इसी साल उसकी पढ़ाई भी पूरी होने वाली थी।

Delhi News: दिल्ली सरकार ने विधायकों की निधि में की बढ़ोतरी, विपक्ष ने उठाए सवाल

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT