होम / MP News: चंद्रमा और शुक्र की बढ़ेंगी नजदीकियां, कब दिखेगा इस खगोलीय अद्भुत जोड़ी का नजारा

MP News: चंद्रमा और शुक्र की बढ़ेंगी नजदीकियां, कब दिखेगा इस खगोलीय अद्भुत जोड़ी का नजारा

Prakhar Tiwari • LAST UPDATED : October 5, 2024, 3:15 pm IST
ADVERTISEMENT
MP News: चंद्रमा और शुक्र की बढ़ेंगी नजदीकियां, कब दिखेगा इस खगोलीय अद्भुत जोड़ी का नजारा

India News MP (इंडिया न्यूज़),MP News: नवरात्रि के शुभ अवसर को शनिवार की शाम यानी 5 अक्टूबर को दक्षिण-पश्चिमी आकाश में सूर्यास्त के तुरंत बाद 1 अद्भुत खगोलीय घटना देखने को मिलेगी। इस दृश्य में हंसियाकार चंद्रमा और चमकता हुआ शुक्र 1 जोड़ी के रूप में दिखेंगे। नेशनल अवार्ड प्राप्त सारिका घारू ने कहा कि यह जोड़ी 5 डिग्री से कम के अंतर पर होगी, जिसे एपल्स बोला जाता है। यह नजारा बिना टेलीस्कोप के 1 घंटे तक देखा जा सकेगा। चंद्रमा और शुक्र के मैग्नीट्यूड इस नजदीकी को और भी खास बनाएंगे।

टेक्निकल रूप से एपल्स कहा जाता

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नेशनल अवार्ड प्राप्त सारिका घारू ने कहा कि शनिवार की शाम दक्षिण-पश्चिमी आकाश में सूर्य के अस्त होने के तुरंत बाद ही ये आकर्षक नजारा देखने को मिलेगा। चंद्रमा और बिंदी के रूप में चमकता शुक्र जोड़ी बनाते दिखेंगे। ये नजारा सही रूप से हर कोई देख सकता है।

सीमित समय तक

आपको बता दें कि सारिका ने कहा कि ये खगोलीय जोड़ी क्षितिज से लगभग 14 डिग्री ऊपर रहकर धीरे-धीरे नीचे आते जाएंगे। इस जोड़ी को सूर्यास्त के बाद 1 घंटे से कुछ अधिक समय तक देखा जा सकेगा। इस समय हंसियाकार चंद्रमा माईनस 9.9 के मैग्नीटयूड से चमक रहा होगा। तो वीनस माईनस 4 मैग्नीटयूड से चमक रहा होगा। किसी खुले स्थान से इस मनोहर आकाशीय जोड़ी से साक्षात्कार करने के लिए। ध्यान रखिये ये सिंदूरी शाम को यह समीपता दिखेगी केवल सीमित समय तक ही है।

Ed office: 120 करोड़ के फॉर्म हाउस में चल रहा ईडी का ऑफिस, जानें क्या है पूरा मामला

Tags:

MPMP news

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT