Live
Search
Home > देश > मुंबई में बम अलर्ट! स्कूलों और संस्थानों में मची अफरा-तफरी, पुलिस जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे

मुंबई में बम अलर्ट! स्कूलों और संस्थानों में मची अफरा-तफरी, पुलिस जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे

मुंबई बम धमकी: शुक्रवार को बोरिवली और दहिसर क्षेत्रों के कुछ स्कूलों और संसथानों को बम धमकी वाले ई-मेल मिले, जिसके बाद शहर में अफरा-तफरी वाली स्थिती पैदा हो गई.

Written By: Shristi S
Last Updated: 2026-02-27 20:04:50

Mobile Ads 1x1
Mumbai Bomb Threat: महाराष्ट्र के मुंबई में शुक्रवार को बोरिवली और दहिसर क्षेत्रों के कुछ स्कूलों और संसथानों को बम धमकी वाले ई-मेल मिले, जिसके बाद शहर में अफरा-तफरी वाली स्थिती पैदा हो गई. प्रभावित संस्थानों में प्रमुख तौर से JBNC इंटरनैशनल स्कूल और दो अन्य स्कूल शामिल थे. सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस जांच एजेसियों के साथ मौके पर पहुंची. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें पूरी खबर.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, मुबंई के कई संस्थानों और स्कूलों को बम धमकी भरा ई-मेल मिला था, जिसमें लिखा था कि बम किसी भी समय फट सकता है. इस ई-मेल की सूचना मिलने के बाद मुंबई पुलिस और जांच एजेसियां दोनों ही सतर्क हो गए और बिना देर किए मौके पर पहुंचे. सबसे पहले पुलिस और जांच एजेंसी ने प्रभावित स्कूलों और संस्थानों को खाली कराया और पूरी तरह तलाशी और जांच की गई तथा छात्रों, स्टाफ और बाकी लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया गया है.

धमकी भरा ईमेल निकला फर्जी

पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वॉड की जांच में पता चला कि कहीं भी कोई असली बम या एक्सप्लोसिव नहीं था, धमकी भरा ईमेल एक धोखा निकला. पुलिस अब ईमेल के सोर्स और धमकी भेजने वाले व्यक्ति/ऑर्गनाइज़ेशन की पहचान कर रही है. लोगों से रिक्वेस्ट है कि किसी भी अनजान ईमेल या मैसेज पर भरोसा न करें. किसी भी धमकी भरे ईमेल की तुरंत लोकल पुलिस को रिपोर्ट करें. अफवाहों का शिकार न हों और सिर्फ़ ऑफिशियल अनाउंसमेंट पर भरोसा करें. मुंबई पुलिस और सिक्योरिटी एजेंसियों ने सतर्कता और तुरंत एक्शन लेकर किसी भी असली खतरे को रोका. लोगों से रिक्वेस्ट है कि शांति बनाए रखें और सेफ्टी गाइडलाइंस का पालन करें.

MORE NEWS

Home > देश > मुंबई में बम अलर्ट! स्कूलों और संस्थानों में मची अफरा-तफरी, पुलिस जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे

Written By: Shristi S
Last Updated: 2026-02-27 20:04:50

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS