Live
Search
Home > देश > अब सफर में नहीं होंगे बोर, शुरू हुई देश की पहली ‘म्यूजिकल रोड’, सड़क पर बजेगा ‘जय हो’ गाना

अब सफर में नहीं होंगे बोर, शुरू हुई देश की पहली ‘म्यूजिकल रोड’, सड़क पर बजेगा ‘जय हो’ गाना

देश का पहला म्यूजिकल रोड शुरू हो गया है. इस पर गाड़ी गुजरते समय इसमें ऑस्कर विनिंग सॉन्ग 'जय हो' की धुन सुनाई देगी. आज सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इसका शुभारंभ कर दिया है.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: February 11, 2026 21:03:50 IST

Mobile Ads 1x1

Musical Roads: मुंबई की सड़कों पर अब केवल ट्रैफिक की आवाज नहीं बल्कि संगीत भी सुनाई देगा. इससे आपको बोरियत महसूस नहीं होगी. मुंबई कोस्टल रोड पर इस अनोखे अनुभव का मजा ले सकेंगे. धर्मवीर स्वराज्य रक्षक छत्रपति संभाजी महाराज तटीय मार्ग को मुंबई कोस्टल रोड के नाम से भी जाना जाता है. ये सुविधा नरीमन पॉइंट से वर्ली की तरफ जाने वाली लेन पर शुरू की गई है. ये रोड अब देश का पहला म्यूजिकल रोड यानी ‘मेलोडी रोड’ बन गया है. जब गाड़ियां  म्यूजिकल स्ट्रिप्स पर होकर गुजरेंगी, तो लोगों को ऑस्कर विनिंग सॉन्ग ‘जय हो’ की धुन सुनाई देगी. 

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया शुभारंभ

इस म्यूजिकल रोड का उद्घाटन 11 फरवरी दोपहर 12.30 बजे खुद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में किया गया है. म्यूजिकल रोड को स्पेशल टेक्नोलॉजी से बनी म्यूजिक स्ट्रिप्स लगाई गई हैं. इन्हें इस तरह से डिजाइन किया गया है कि जब वाहन किसी एक तय गति से इनके ऊपर से गुजरती है, तो रोड पर पहियों के कंपन से संगीत की धुन निकलती है. 

स्लमडॉग मिलेनियर का गाना देगा सुनाई

इसी तकनीक के तहत वाहन चालक फिल्म ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ का मशहूर गीत ‘जय हो’ सुनाई दे सकेंगे. ये तकनीक खास होने के साथ ही यात्रियों के अनुभव को नया और आनंददायक बनाने वाला है. बता दें कि मुंबई के कोस्टल रोड को ट्रैफिक जाम से आराम, स्पीड और सी सीन्स के लिए जाना जाता है.

इन देशों में पहले से हैं म्यूजिकल रोड

ये भारत का पहला म्यूजिकल रोड है लेकिन दुनिया में पहले भी कई म्यूजिकल रोड रहे हैं. जापान में सबसे ज्यादा 30 म्यूजिकल रोड हैं. दक्षिण कोरिया, यूएसए, डेनमार्क, हंगरी, चीन और अब भारत में भी म्यूजिकल रोड है. यहां पर सड़कों पर म्यूजिक सुनाई देता है. इसकी कई वीडियोज भी पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं.

MORE NEWS

Home > देश > अब सफर में नहीं होंगे बोर, शुरू हुई देश की पहली ‘म्यूजिकल रोड’, सड़क पर बजेगा ‘जय हो’ गाना

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: February 11, 2026 21:03:50 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS