होम / Nalanda University: भारत की पहचान फिर से दुनिया के.., नालंदा विश्वविद्यालय के कैंपस उद्घाटन समारोह में बोले पीएम-Indianews

Nalanda University: भारत की पहचान फिर से दुनिया के.., नालंदा विश्वविद्यालय के कैंपस उद्घाटन समारोह में बोले पीएम-Indianews

Shubham Pathak • LAST UPDATED : June 19, 2024, 12:18 pm IST
India News(इंडिया न्यूज),Nalanda University: आज पीएम मोदी ने बिहार के गौरव और दुनिया के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक नालंदा विश्वविद्यालय के परिसर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा किआप देखिए, विश्व योग दिवस बस दो दिन बाद 21 जून को है। आज योग के सैकड़ों रूप भारत में मौजूद हैं। हमारे ऋषियों ने इतना गहन शोध किया कि आज पूरी दुनिया योग का जश्न मना रही है। आज आयुर्वेद को स्वस्थ जीवन के रूप में देखा जा रहा है। हमें प्रगति और पर्यावरण को साथ लेकर चलना चाहिए। भारत ने दुनिया को मिशन लाइफ जैसा विजन दिया है। पीएम ने कहा कि मेरा मिशन है कि भारत दुनिया के लिए शिक्षा अभियान का केंद्र बने। भारत फिर से दुनिया के ज्ञान के केंद्र के रूप में पहचाना जाए।

  • पीएम मोदी ने नालंदा विश्वविद्यालय के कैंपस का किया उद्घाटन
  • सीएम नीतीश कुमार ने किया स्वागत
  • पीएम मोदी ने बताया नालंदा का अर्थ

पीएम मोदी ने बताया नालंदा का अर्थ

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि नालंदा का अर्थ है कि जहां शिक्षा और ज्ञान के दाह का अविरल प्रवाह हो। शिक्षा सीमाओं से परे है। नफा-नुकसान के नजरियों से भी परे है। शिक्षा ही हमें गढ़ती है। उसे विचार और आकार देती है। नालंदा में बच्चों का एडमिशन उनकी पहचान और उनकी राष्ट्रीयता को देखकर नहीं होता था। नालंदा में 20 से ज्यादा देशों लोग पढ़ते थे। नालंदा विवि आसियान इंडिया विश्वविद्यालय की दिशा में भी काम कर रही है। 21वीं सदी को एशिया की सदी कहा जा रहा है। हमारा साझा प्रयास दुनिया की नई प्रगति को दिशा देगी।
इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि तीसरे पीएम की शपथ लेने के 10 दिन के अंदर यहां आने का मुझे सौभाग्य मिला है। नालंदा विश्वविद्यालय हमारी पहचान है। पुस्तकें भले जल जाए लेकिन आग की लपटें ज्ञान को नहीं मिटा पाई। इसकी फिर से स्थापना भारत के स्वर्णिम युग की शुरुआत करने जा रहा है। यह भारत के सामर्थ्य का परिचय देगा। पीएम मोदी ने कहा कि नालंदा केवल भारत के ही अतीत का पुर्नजागरण नहीं है। इसमें एशिया के कई देशों की विरासत जुड़ी हुई है। इस कार्यक्रम में उपस्थित मेरे मित्र देशों के प्रतिनिधियों का मैं अभिनंदन करता हूं।

नीतीश कुमार ने किया स्वागत

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री जी को भी अच्छा लग रहा होगा यहां आने से। यह बहुत पौराणिक जगह है। राजगीर दुनिया के पांच धर्मों का संगम स्थल है। सिख धर्म के गुरु नानकदेव भी यहां आए थे। मुस्लिम धर्म के महान संत मखदूम साहब को राजगीर में ही ज्ञान प्राप्त हुआ। हिन्दू धर्म का मलमाल मेला का आयोजन हर तीसरे वर्ष किया जाता है। मान्यता है कि उस वक्त 33 करोड़ देवी-देवता यहीं रहते हैं।
यहां गर्म पानी का कुंड है। लाखों लोग यहां नहाने आते हैं। मैं तो बचपन से यहां आता रहा हूं। पीएम मोदी से उन्होंने कहा कि आप आ गए हैं तो बहुत अच्छा हुआ। आपको बहुत अच्छा लगेगा। करोड़ों वर्ष पुराने पहाड़ और जंगल है। इनमें जड़ी-बूटियों का भंडर है। एक से एक दवा यहां से निकलती है। इतना ज्यादा राजगीर का महत्व है। बड़े पैमाने पर ईको टूरिज्म का विकास किया गया है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

पत्नी के कब्जे में पति की गर्लफ्रेंड, सहेलियों के साथ मिल बीच सड़क कर दिया ये बड़ा कांड, Video हुआ वायरल -IndiaNews
पिछले जन्म की इस गलत के कारण द्रौपदी को पांच पुरुषों से करनी पड़ी शादी – IndiaNews
सिर्फ पैसों के लिए ये हरकत करती है Payal Malik? Armaan के साथ रहने के लिए करती है समझौता -IndiaNews
Mann ki Baat: मां से लेकर पेरिस ओलंपिक तक.., पीएम मोदी ने मन की बात में इन मुद्दों का किया जिक्र-Indianews 
New Zealand Visa for Indian: विदेश में बसने का है प्लान, ये देश दे रहा अच्छी जॉब, शर्ते भी बहुत आसान -IndiaNews
आखिर कैसे Coffee पीने से बढ़ेगी उम्र? इस चीज को करने से जा सकती है जान – IndiaNews
Suryakumar Flying Catch: बाउंड्री पर उड़कर पकड़ा मिलर का कैच, सूर्यकुमार ने क्लाइमेक्स के साथ दोहराया लगान मूवी का जबरदस्त सीन-Indianews
ADVERTISEMENT