Live
Search
Home > देश > नमो भारत ट्रेन में कितने कोच है और क्या-क्या फैसिलिटी है, कौन-कौन से स्टेशनों को जोड़ेगी; चेक करें टाइम टेबल

नमो भारत ट्रेन में कितने कोच है और क्या-क्या फैसिलिटी है, कौन-कौन से स्टेशनों को जोड़ेगी; चेक करें टाइम टेबल

Namo Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार (22 फरवरी, 2026) को नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन किया. जहां दिल्ली से मेरठ के बीच नमो भारत ट्रेन चलेगी. इस ट्रेन के अंदर 5 स्टैंडर्ड और 1 प्रीमियम कोच हैं. इसमें काफी आरामदायक सीट है. इसके अलावा, इसमें फूड वेंडिंग मशीन भी लगा हुआ है.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: February 22, 2026 16:26:17 IST

Mobile Ads 1x1

Namo Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (22 फरवरी, 2026) को 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) और 23 किलोमीटर लंबे मेरठ मेट्रो के बचे हुए हिस्सों का उद्घाटन किया. ऐसे में आप सबके मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर नमो भारत ट्रेन अंदर से कैसा दिखता होगा? तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नमो भारत ट्रेन में कुल छह कोच हैं, जिनमें से पांच स्टैंडर्ड हैं और एक प्रीमियम कोच है, जो आगे की तरफ लगा है.

प्रीमियम कोच में कुछ खास फीचर्स हैं, जिसमें हर सीट के किनारे इमरजेंसी हेल्थकेयर अलार्म और चार्जिंग पॉइंट शामिल हैं. इसके अलावा, कोच में यात्रियों को तेज धूप से बचाने के लिए ब्लाइंडर्स भी हैं.

कोच में लगी है फूड वेंडिंग मशीन

50 मिनट लंबे सफर की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए कोच में एक फूड वेंडिंग मशीन है, जिसमें कई स्नैक ऑप्शन और ड्रिंक्स शामिल हैं. यात्री एक एप्लीकेशन के माध्यम से वेंडिंग मशीन को स्कैन कर सकते हैं और अपना पसंदीदा खाना चुन सकते हैं.

Delhi Meerut Namo Bharat: भारत के पहले रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम ‘नमो भारत’ का हुआ उद्घाटन, यहां देखें- तस्वीरें

कौन-कौन से स्टेशन को जोड़ेगी नमो भारत ट्रेन?

नमो भारत ट्रेन नेशनल कैपिटल रीजन के खास रेजिडेंशियल, कमर्शियल और इंडस्ट्रियल हब को जोड़ता है, जिसमें सराय काले खां, आनंद विहार, गाजियाबाद, गुलधर, मुरादनगर, मोदीनगर और मेरठ साउथ जैसे स्टेशन शामिल हैं.

यहां देखें पूरा टाइम टेबल

  • सराय काले खां, जहां पहली ट्रेन सुबह 06:00 बजे मिलेगी और आखिरी ट्रेन रात 10:00 बजे मिलेगी.
  • न्यू अशोक नगर, जहां पहली ट्रेन सुबह 06:05 बजे मिलेगी और आखिरी ट्रेन रात 10:05 बजे मिलेगी.
  • आनंद विहार, जहां पहली ट्रेन सुबह 06:11 बजे मिलेगी और आखिरी ट्रेन रात 10:11 बजे मिलेगी.
  • साहिबाबाद, जहां पहली ट्रेन सुबह 06:16 बजे मिलेगी और आखिरी ट्रेन रात 10:16 बजे मिलेगी.
  • गाजियाबाद, जहां पहली ट्रेन सुबह 06:10 बजे मिलेगी और आखिरी ट्रेन रात 10:21 बजे मिलेगी.
  • गुलधर, जहां पहली ट्रेन सुबह 06:14 बजे मिलेगी और आखिरी ट्रेन रात 10:25 बजे मिलेगी.
  • दुहाई, जहां पहली ट्रेन सुबह 05:50 बजे और आखिरी ट्रेन 10:29 बजे मिलेगी.
  • मुरादनगर, जहां पहली ट्रेन सुबह 05:54 बजे और आखिरी ट्रेन 10:33 बजे मिलेगी.
  • मोदीनगर सदर, जहां पहली ट्रेन 05:59 बजे और आखिरी ट्रेन 10:38 बजे मिलेगी.
  • मोदीनगर उत्तर, जहां पहली ट्रेन सुबह 06:03 बजे और आखिरी ट्रेन 10:42 बजे मिलेगी. 
  • शताब्दी नगर, जहां पहली ट्रेन 06:05 बजे और आखिरी ट्रेन 10:52 बजे मिलेगी.

32 साल बनाम 32 घंटे, फर्क साफ… कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा ने थामा बीजेपी का दामन, चुनाव से पहले बदला पाला

MORE NEWS

Home > देश > नमो भारत ट्रेन में कितने कोच है और क्या-क्या फैसिलिटी है, कौन-कौन से स्टेशनों को जोड़ेगी; चेक करें टाइम टेबल

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: February 22, 2026 16:26:17 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS