Live
Search
Home > देश > नवजोत कौर सिद्धू के पास हैं कौन से ‘सबूत’? कांग्रेस छोड़ते ही दी सबको बेनकाब करने की धमकी! जानिए कौन हैं यह बागी नेता?

नवजोत कौर सिद्धू के पास हैं कौन से ‘सबूत’? कांग्रेस छोड़ते ही दी सबको बेनकाब करने की धमकी! जानिए कौन हैं यह बागी नेता?

Navjot Kaur Sidhu On Congress: कौन से 'विस्फोटक सबूत' छिपाए हैं नवजोत कौर सिद्धू? कांग्रेस छोड़ते भ्रष्टाचार के दावों से मचाया हड़कंप जानें इस बागी नेता की पूरी इनसाइड स्टोरी!

Written By: Shivani Singh
Last Updated: February 1, 2026 10:35:36 IST

Mobile Ads 1x1

नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू काफी चर्चा में हैं. हाल में ही उन्होंने शनिवार 31 जनवरी को कांग्रेस पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया है. यही नहीं पार्टी ने उन्हें हाल ही पिछले साल दिसम्बर में सस्पेंड कर दिया था जिसके बाद पार्टी और नवजोत कौर के बीच तल्खी और बढ़ गयी थी. पार्टी नेताओं के बारे में विवादित बयान देने की वजह से उनके खिलाफ यह कार्रवाई की थी. उन्होंने उस समय के बयान दिया था जिससे काफी विवाद खड़ा हुआ था, नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने अपने बयान में दावा किया था कि कांग्रेस पार्टी में मुख्यमंत्री बनने के लिए 500 करोड़ रुपये की रिश्वत देनी पड़ती है. उन्होंने कहा था कि इतनी बड़ी रकम दिए बिना कोई भी मुख्यमंत्री नहीं बन सकता और अब एक बार फिर से उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देने के साथ ही यह भी दावा किया है कि उनके पास कांग्रेस को बेनकाब करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं. आइये देखते हैं उन्होंने क्या कहा और साथ ही उन्होंने अपना राजनीतिक जीवन कब कहाँ और कैसे शुरू किया था.

navjot kaur sidhu

नवजोत कौर एक डॉक्टर थीं

राजनीति में आने से पहले Navjot kaur एक डॉक्टर थीं. उन्होंने पंजाब स्वास्थ्य विभाग (राजेंद्र अस्पताल, पटियाला) में सालों तक काम किया, लेकिन समय के साथ, लोगों के बीच काम करने और बदलाव लाने की इच्छा से प्रेरित होकर, उन्होंने जनवरी 2012 में अपनी सरकारी नौकरी छोड़ दी और राजनीति में आ गईं.

2012 में राजनीति में आईं

2012 में, उन्होंने अमृतसर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की, और बीजेपी की तरफ से पंजाब से विधायक बनीं. यहीं से उनके राजनीतिक करियर की असली शुरुआत हुई. विधायक बनने के बाद, उन्हें पंजाब की अकाली-बीजेपी सरकार में मुख्य संसदीय सचिव का पद भी दिया गया.

कई विभागों का कार्यभार संभाला

इस पद पर रहते हुए, उन्होंने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण सहित कई विभागों की जिम्मेदारियां संभालीं. समय के साथ, पंजाब बीजेपी यूनिट के साथ उनके रिश्ते खराब हो गए. नतीजतन, 1 अप्रैल 2016 को, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया और सोशल मीडिया पर खुले तौर पर इसकी घोषणा की.

कांग्रेस में एंट्री

बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद, नवजोत कौर सिद्धू और उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू दोनों कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए. इसे एक बड़ा राजनीतिक बदलाव माना गया, क्योंकि यह जोड़ा पहले बीजेपी का एक प्रमुख चेहरा माना जाता था.

2017 के चुनाव और आगे का सफर

2017 के पंजाब विधानसभा चुनावों में, नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्व से विधायक बने. उनकी पत्नी, नवजोत कौर, पार्टी में एक सक्रिय चेहरा बनी रहीं. स्वास्थ्य क्षेत्र में अपने बैकग्राउंड के कारण, वह अक्सर मेडिकल और मानव कल्याण के मुद्दों पर अपनी आवाज उठाती थीं.

वे अब खबरों में क्यों हैं?

नवजोत कौर सिद्धू ने बीते शनिवार को ट्वीट किया की अब वो कांग्रेस का हिस्सा नहीं हैं उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है साथ ही उन्होंने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर तीखा हमला बोला. नवजोत कौर सिद्धू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया, “राजा वड़िंग, अब तक के सबसे भ्रष्ट अध्यक्ष. आपने मुख्यमंत्री के साथ मिलकर कांग्रेस को बर्बाद कर दिया और खुद को जेल जाने से बचा लिया. आपने AAP के साथ मिलकर छोटे-मोटे फायदे के लिए पार्टी को बेच दिया. आपने मेरे लिए सस्पेंशन लेटर तैयार रखा था, लेकिन उन लगभग 12 सीनियर कांग्रेस नेताओं का क्या, जो नवजोत को नुकसान पहुंचाने के लिए मजीठिया के साथ काम कर रहे थे, और आपने नवजोत को हराने के लिए उन सभी को बड़े पद दिए. मेरे पास आपको बेनकाब करने के लिए काफी सबूत हैं, लेकिन मुझे ऐसा करने में कोई दिलचस्पी नहीं है क्योंकि मैंने खुद कांग्रेस छोड़ दी है, जहाँ कोई होनहार नेता नज़र नहीं आता.”

MORE NEWS