इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
Naxal Problem केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज देश के 10 नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करने जा रहे हैं। यह उच्च स्तरीय बैठक दिल्ली के विज्ञान भवन में होगी। राज्यों के मुख्य सचिव (CS) और पुलिस महानिदेशक (DGP) भी इस शामिल होंगे। देश में व्याप्त नक्सली समस्या को खत्म करने में आ रही दिक्कतों पर इस दौरान विचार किया जाएगा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस मीटिंग में हिस्सा लेंगे।
Naxal Problem बनाई जाएगी आगे की Strategy, 70 जिले हैं नक्सल प्रभावित, 23 मुक्त हुए
नक्सल प्रभावित राज्यों को केंद्रीय मदद देकर आगे की रणनीति भी बनाई जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय के वाम उग्रवाद विभाग के अनुसार 10 राज्यों के 70 जिले नक्सल प्रभावित हैं। 11 राज्यों के 23 जिले नक्सल प्रभाव से मुक्त हो चुके हैं। बिहार के 16 जिले नक्सल प्रभावित थे, जिनमें वैशाली, मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, नालंदा, अरवल व पूर्वी चंपारण समस्या से मुक्त माने गए हैं। इस इस राज्य के 10 जिले नक्सल प्रभावित रह गए हैं। गया, जमुई व लखीसराय जिले नक्सली समस्या से अत्यधिक प्रभावित हैं। ये जिले देश के आठ राज्यों के 25 अत्यधिक नक्सल प्रभावित जिलों की सूची में शामिल हैं।
Naxal Problem झारखंड के आठ जिले सबसे ज्यादा प्रभावित
25 अत्यधिक नक्सल प्रभावित जिलों की सूची में झारखंड के आठ जिले सबसे ज्यादा प्रभावित लिस्ट में हैं। जबकि, इसमें छत्तीसगढ़ के सात जिले भी शामिल हैं। गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार एक नई श्रेणी ऐसे इलाकों की है, जहां नक्सलवाद फैल रहा है। इसमें शामिल देश के छह राज्यों के आठ जिलों में बिहार से एकमात्र जिला औरंगाबाद है। इन जिलों को ‘डिस्ट्रिक्ट आफ कंसर्न’ माना गया है।
Read More : Person Linked To Terrorist Module Arrested मुंबई में आतंकी मॉडयूल से जुड़ा व्यक्ति गिरफ्तार
Read More :Jammu-Kashmir Encounter सुरक्षा बलों ने मार गिराए दो आतंकी