होम / NDA vs INDIA: गठबंधन पर हिमंता बिस्वा सरमा ने फिर किया हमला, कहा- स्किल और डिजिटल इंडिया के नाम…

NDA vs INDIA: गठबंधन पर हिमंता बिस्वा सरमा ने फिर किया हमला, कहा- स्किल और डिजिटल इंडिया के नाम…

Mudit Goswami • LAST UPDATED : July 19, 2023, 9:41 pm IST
NDA vs INDIA: गठबंधन पर हिमंता बिस्वा सरमा ने फिर किया हमला, कहा- स्किल और डिजिटल इंडिया के नाम…

NDA vs INDIA (ANI)

India News (इंडिया न्यूज़), NDA vs INDIA: विपक्षी गठबंधन का INDIA नाम दिए जाने पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक बार तंज कसा है। उन्होंने कहा, “मैंने भारत पर एक ट्वीट किया और कांग्रेस ने स्टार्ट अप इंडिया, स्किल इंडिया और डिजिटल इंडिया की बड़ी सफलता को याद किया। इंडिया नाम को संवैधानिक रूप से अपनाना औपनिवेशिक विरासत से लिया गया था और ऐसी कई विरासतों की तरह आज भी लागू है लेकिन भारत और इंडिया के बीच सभ्यतागत संघर्ष केवल नामों के चयन से कहीं अधिक गहरा है।”

बता दें कि बीते दिन विपक्षी दलों की बैठक के बाद गठबंधन का नाम INDIA दिए जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने इसे औपनिवेशिक विरासत से जोड़ दिया था। उन्होंने ट्विट कर लिखा,” हमारा सभ्यतागत संघर्ष भारत और भारत के आसपास केंद्रित है। अंग्रेजों ने हमारे देश का नाम इंडिया रखा। हमें खुद को औपनिवेशिक विरासत से मुक्त करने का प्रयास करना चाहिए। हमारे पूर्वजों ने भारत के लिए लड़ाई लड़ी और हम भारत के लिए काम करना जारी रखेंगे।”

कांग्रेस ने किया पलटवार

वहीं उनके इस ट्विट पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने पलटवार ने कहा कि बीजेपी अपना हैंडल कब बदल रही है जिसपर लिखा है- बीजेपी फॉर इंडिया उन्होंने कहा, “मुझे उनसे (हिमंत बिस्वा सरमा) पूछना चाहिए कि भाजपा स्किल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, खेलो इंडिया, डिजिटल इंडिया पर क्यों चल रही है। उनके कुछ नेता खुद को मूर्ख बनाने पर तुले हुए हैं। यदि आपको भारत से कोई समस्या है, तो इसे स्वीकार करें और कृपया इसके बजाय पाकिस्तान चले जाएं।”

ये भी पढ़ें- Opposition Parties Meeting: विपक्ष की बैठक में तय हुआ गठबंधन का नाम, INDIA vs NDA का होगा मुकाबला!

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT