Live
Search
Home > देश > अधूरे बने एक्सप्रेसवे पर अब नहीं देना होगा पूरा टोल, जितनी लंबी सड़क उतने ही देने होंगे पैसे, जानें क्या हैं नए नियम

अधूरे बने एक्सप्रेसवे पर अब नहीं देना होगा पूरा टोल, जितनी लंबी सड़क उतने ही देने होंगे पैसे, जानें क्या हैं नए नियम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर अब एक्सप्रेसवे पूरा नहीं है तो ऐसे में टोल के पैसे वसूले जाने में कटौती हो सकती है. चलिए जानते हैं टोल के नियमों में क्या बदलाव किए गए हैं.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: 2026-02-16 14:40:37

Mobile Ads 1x1

new toll tax rules: एक्सप्रेसवे पर आवाजाही पहले से काफी ज्यादा बढ़ गई है यही कारण है कि देश में नए-नए एक्सप्रेसवे बनाने पर जोर दिया जा रहा है. रोजाना एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले लोगों से टोल वसूला जाता है, जोकि उन्हें देना पड़ता है. लेकिन, कई बार एक्सप्रेसवे पर होने वाली असुविधाएं जैसे टोल प्लाजा पर गंदे टॉयलेट,  टोल पर अधिक समय तक खड़े रहने और अधूरा टोल प्लाजा बने होने के बावजूद यात्री को पूरा टोल देना पड़ता है. इस समस्या को देखते हुए सरकार ने टोल के नियमों में एक बड़ा बदलाव किया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर अब एक्सप्रेसवे पूरा नहीं है तो ऐसे में टोल के पैसे वसूले जाने में कटौती हो सकती है. चलिए जानते हैं टोल के नियमों में क्या बदलाव किए गए हैं. 

अधूरे एक्सप्रेसवे पर नहीं वसूला जाएगा पूरा टोल 

National Highways Authority of India (NHAI) ने अब अधूरे बने एक्सप्रेसवे वाले टोलों पर शिकंजा कसना शुरु किया है. NHAI ने नियमों के मुताबिक अब अगर एक्सप्रेसवे एक छोर से दूसरे छोर तक नहीं बना है तो ऐसे में यात्रियों से केवल इस्तेमाल की गई चालू सड़क की लंबाई के आधार पर ही टोल का भुगतान किया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह नियम 15 फरवरी 2026 से लागू किए जाएंगे. अगर एक्सप्रेसवे पूरी तरह नहीं बना है तो अब यात्रियों से केवल 25 प्रतिशत टोल की वसूली नहीं की जाएगी. 

भीड़ और प्रदूषण से मिलेगी राहत 

मिली जानकारी के मुताबिक अधूरा एक्सप्रेसवे होने पर टोल कम लगेगा, जिससे लोग अधूरे बने एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल ज्यादा करेंगे. इससे सबसे पहले तो प्रदूषण कम होगा साथ ही साथ पुराने हाइवों पर गाड़ियों द्वारा लगने वाला जाम भी कम हो सकेगा, जिससे ट्रैफिक की समस्या कम हो सकती है. इससे एक्सप्रेसवे पर भी आवाजाही बढ़ेगी. 

15 फरवरी से लागू होंगे नियम 

मीडया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्सप्रेसवे के नए नियमों में बदलाव 15 फरवरी 2026 से किए जा सकते हैं. इस दिन से यात्री अगर अधूरे एक्सप्रेसवे पर ट्रैवल करता है तो ऐसे में उसे 25 प्रतिशत कम टोल लिया जाएगा. हालांकि, अगर आप एक अच्छे एक्सप्रेसवे पर चल रहे हैं तो आपको पूरा टोल देना पड़ेगा.

MORE NEWS

Home > देश > अधूरे बने एक्सप्रेसवे पर अब नहीं देना होगा पूरा टोल, जितनी लंबी सड़क उतने ही देने होंगे पैसे, जानें क्या हैं नए नियम

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: 2026-02-16 14:40:37

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS