होम / NITI Aayog Vice Chairman On Economy : 2030 तक दोगुना हो सकती है भारतीय अर्थव्यवस्था

NITI Aayog Vice Chairman On Economy : 2030 तक दोगुना हो सकती है भारतीय अर्थव्यवस्था

Vir Singh • LAST UPDATED : March 27, 2022, 4:56 pm IST

NITI Aayog Vice Chairman On Economy

इंडिया न्यूज, मुंबई:

NITI Aayog Vice Chairman On Economy नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार (Rajiv Kumar) ने कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था (Indian Economy) 2030 तक दोगुना हो सकती है। उन्होंने कहा, काफी समय से भारत ने 8.5 फीसदी की विकास दर कायम रखी है। अगर भविष्य में यही यानी 8 फीसदी की दर बरकरार रहती है, तो भारतीय अर्थव्यवस्था लगभग सात से आठ वर्ष में दोगुनी हो जाएगी। राजीव कुमार ने दावा किया कि भारत सरकार अपनी अर्थव्यवस्था को करीब सात से आठ साल में दोगुना करने में सक्षम है अगर विकास दर आठ फीसदी से बढ़ती है तो। इसका कारण यही है कि देश ने अरसे तक 8.5 फीसदी की विकास दर कायम रखी है।

कोविड की चौथी लहर न आए और यूक्रेन वार के खराब नतीजे न हों तो यह संभव

NITI Aayog Vice Chairman On Economy

नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने कहा, यदि चीजें नॉर्मल रहती हैं और अगर कोविड-19 की चौथी लहर अथवा यूक्रेन में किसी खतरे वाले नतीजों का सामना न करना पड़े तो हम आसानी से आठ फीसदी की वृद्धि हासिल कर सकते हैं। इसका कारण यह है कि हमने हमने ऐसा किया है। उन्होंने कहा, अगर हम ऐसा कर सकें तो करीब 2030 तक अर्थव्यवस्था के दोगुने होने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। राजीव कुमार ने कहा कि 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने का लक्ष्य बयानबाजी नहीं है, बल्कि यह सच हो सकता है। भारत पहले से ही 2.7 ट्रिलियन अमरीकी डॉलर की अर्थव्यवस्था है और इसे बस दोगुना करने की जरूरत है।

Also Read : Economic Crisis In Sri Lanka : जानिए, क्यों आर्थिक संकट से जूझ रहा है श्रीलंका?

अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए आरबीआई ने नहीं बढ़ाई है रेपो रेट

NITI Aayog Vice Chairman On Economy

राजीव कुमार ने कहा, हमें यह तथ्य स्वीकार करना चाहिए कि भारत ही एकमात्र ऐसा देश है, जिसे पर्यावरण की पूरी तरह से देखभाल करते हुए यह वृद्धि (8 प्रतिशत) हासिल करनी होगी। बता दें कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के मकसद से रिजर्व बैंक ने इस बार भी रेपो रेट में बढ़ोतरी नहीं की है। यह 4 फीसदी पर बरकरार है। इसके अलावा, केंद्रीय बैंक ने फरवरी में अन्य प्रमुख ब्याज दरों में भी कोई परिवर्तन नहीं किया है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि रेपो रेट को बिना किसी बदलाव चार फीसदी पर रखा गया है।

Also Read : RBI Governor on Indian Economy: अर्थव्यवस्था पर बोले आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास, कहा- भारतीय अर्थव्यवस्था सही राह पर

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

KKR VS DC: ईडन गार्डन में दिल्ली से भिड़ेगी कोलकता, जानें कैसा होगा पिच का मिजाज-Indianews
Bengal Teachers Lose Jobs: 26 हजार शिक्षकों की नौकरी से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट का एक्शन-Indianews
Siddhant Chaturvedi ने अपने बर्थडे पर गिटार बजाने के साथ किया जमकर डांस, रूमर्ड गर्लफ्रेंड Navya Naveli Nanda ने किया रिएक्ट -Indianews
KKR vs DC Live Streaming: कोलकाता के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेगी दिल्ली, जानें कब और कहां देखें मुकाबला-Indianews
Viral Video: एक दूल्हा और चार दुल्हन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो-Indianews
T20 World Cup 2024: न्यूजीलैंड ने विश्व कप के लिए किया टीम का एलान, ये स्टार खिवाड़ी संभालेगा टीम की कमान
T20 World Cup 2024: 1990 के दशक की किट की याद दिलाती है न्यूजीलैंड की नई जर्सी, दक्षिण अफ्रीका ने भी विश्व कप के लिए जर्सी को किया लांच
ADVERTISEMENT