India News (इंडिया न्यूज़), Nitin Gadkari: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज (मंगलवार) राजनीति और राजनेता को लेकर अपने अनुभवों को साझा किया है। उन्होंने कहा कि ‘एक बात तय है कि जो अच्छा काम करता है उसे कभी सम्मान नहीं मिलता और जो बुरा काम करता है उसे कभी सजा नहीं मिलती।”
लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं
इसी क्रम में गडकरी ने मौजूदा समय में सत्ताधारी पार्टी के साथ जुड़े रहने के इच्छुक अवसरवादी नेताओं को लेकर भी अपने विचार व्यक्त किए हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि उन राजनेताओं की कमी हो रही है जो अपनी विचारधारा में निहित हैं। उन्होंने इस तरह की “विचारधारा में गिरावट” तो लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं बताया। उन्होंने जोर देकर कहा कि बहस और चर्चा में मतभेद कोई समस्या नहीं हालांकि ”हमारी समस्या विचारों की कमी है।”
भारत लोकतंत्र की जननी
उन्होंने कहा कि ” उन लोगों की कमी हो रही है जो अपनी विचारधारा के आधार पर दृढ़ विश्वास के साथ खड़े हें। ” गडकरी ने उन पर तंज कसा जो खुद को न तो दक्षिणपंथी और न ही वामपंथी बताते हैं। उन्होंने ऐसे लोगों को अवसरवादी कहते हैं। जो सभी सत्तारूढ़ दल से जुड़े रहना चाहते हैं।” गडकरी ने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है। उन्होंने कहा, “इसी खासियत के कारण हमारी लोकतांत्रिक शासन प्रणाली शेष विश्व के लिए आदर्श है।”
जॉर्ज फर्नांडिस से प्रभावित
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोकप्रियता और प्रचार महत्वपूर्ण है। लेकिन उससे भी ज्यादा जरुरी अपने निर्वाचन क्षेत्रों में किया गया काम है। जिससे लोगों के बीच सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस के “व्यवहार, सादगी और व्यक्तित्व” से बहुत कुछ सीखा है।
उन्होंने कहा कि (पूर्व प्रधानमंत्री) अटल बिहारी वाजपेयी के बाद मैं जिस व्यक्ति से बहुत प्रभावित था, वह जॉर्ज फर्नांडिस थे।” वरिष्ठ भाजपा नेता ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का भी उल्लेख किया। जिन्हें हाल ही में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों ने सुनिश्चित किया कि देश का लोकतंत्र मजबूत रहे।
Also Read:
- Mosque in UP: देश में मंदिर-मस्जिद विवाद पर जानें जनता की राय
- Ajit Pawar: चुनाव आयोग ने बताया अजित पवार गुट को असली राष्ट्रवादी कांग्रेस