Om Birla: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज संसद भवन का दौरा कर रहे 30 से अधिक देशों के सांसदों और प्रतिनिधियों से मुलाकात की. इस बातचीत के दौरान, संबंधित देशों के बीच लोकतांत्रिक प्रणालियों, संसदीय परंपराओं, सांस्कृतिक संबंधों और समकालीन वैश्विक मुद्दों पर सार्थक चर्चाएं हुईं. प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने भारत की सुदृढ़ संसदीय लोकतांत्रिक प्रणाली, संसद के कामकाज और इसकी समृद्ध परंपराओं का बारीकी से अवलोकन किया और उनकी सराहना की.
भारत की संसद की संरचना, इसकी ऐतिहासिक विरासत और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति देश की गहरी प्रतिबद्धता को देखकर उन्होंने अत्यधिक प्रशंसा व्यक्त की.
NXT Summit 2026 में भाग लेने आया है यह प्रतिनिधिमंडल
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली में आयोजित हो रहे ‘NXT समिट 2026’ में भाग लेने के लिए भारत आया है. नीति-निर्माण, शिक्षा जगत, व्यापार, राजनीति और विज्ञान जैसे विविध क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने कॉन्क्लेव के उद्घाटन सत्र में भाग लिया और उसके बाद संसद भवन का दौरा किया. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों को भारत में उनके प्रवास के सफल, सुखद और सार्थक रहने के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं.
Lok Sabha Speaker Shri Om Birla met Members of Parliament and delegates from over 30 countries visiting the Parliament House today.
During the interaction, there were meaningful discussions on democratic systems, parliamentary traditions, cultural ties, and contemporary global… pic.twitter.com/xXI72ffAGD
— Lok Sabha Speaker (@loksabhaspeaker) March 13, 2026
राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा भी रहे मौजूद
इस दौरान राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा भी मौजूद रहे. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने 30 से अधिक देशों के सांसदों और प्रतिनिधियों के साथ फोटो भी साझा की. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने इस मुलाकात के दौरान अलग-अलग देशों की लोकतांत्रिक प्रणालियों, संसदीय परंपराओं, सांस्कृतिक संबंधों और समकालीन वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की.