Live TV
Search
Home > देश > Odisha में हड़कंप! बैंक के पास दिखा 12 फीट का किंग कोबरा, अफरा-तफरी के बीच इस तरह हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

Odisha में हड़कंप! बैंक के पास दिखा 12 फीट का किंग कोबरा, अफरा-तफरी के बीच इस तरह हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

Chikiti King Cobra Rescue: चिकिटी एनएसी क्षेत्र में उस वक्त हडकंप मच गया जब लोगों ने एक विशाल किंग कोबरा (अहिराज) इलाके में दिखा. इस सांप को चिकिटी पेंथ स्थित यूनियन बैंक के पास देखा गया, जिससे कुछ समय के लिए स्थानीय लोगों में डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

Written By: Shristi S
Last Updated: 2026-04-02 21:00:34

Mobile Ads 1x1
King Cobra Rescue Odisha: ओडिशा के गंजाम जिले के चिकिटी एनएसी क्षेत्र में उस वक्त हडकंप मच गया जब लोगों ने एक विशाल किंग कोबरा (अहिराज) इलाके में दिखा. इस सांप को चिकिटी पेंथ स्थित यूनियन बैंक के पास देखा गया, जिससे कुछ समय के लिए स्थानीय लोगों में डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
 
इस विशालकाय सांप को देखने के बाद लोगों ने बिना देर किए स्नेक हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी दी. जिसके बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची.
 
कब देखा गया किंग कोबरा को?

जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने सबसे पहले इस विशाल किंग कोबरा को सुबह चिकिटी NAC इलाके में करीब 10 बजे के आस पास देखा था. जिसके बाद इलाके में दहशत फैल गई. लोगों ने हिम्मत कर तुरंत ‘स्नेक हेल्पलाइन’ को सूचित किया. 
 
सूचना मिलते ही, ‘स्नेक हेल्पलाइन’ टीम के दो सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे और सबसे पहले वन विभाग को स्थिति से अवगत कराया. इसके बाद, उन्होंने अदम्य साहस और सावधानी का परिचय देते हुए एक बचाव अभियान चलाया और साँप को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया.
 
सुरक्षित रूप से किंग कोबरा को बोरे में डाला गया

सांप को काबू करने के बाद, उसे एक बोरे में डालकर पास के केरंडिमल जंगल में ले जाया गया, जहां उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया. इस पूरी कार्रवाई के दौरान किसी को कोई चोट नहीं आई, जिससे स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली. बचाव अभियान के बाद, लोगों ने राहत महसूस की और इस खतरनाक स्थिति को समय रहते संभालने के लिए ‘स्नेक हेल्पलाइन’ और वन विभाग की टीम की सराहना की.

MORE NEWS