Live
Search
Home > देश > Viral Video: भुवनेश्वर पुलिस स्टेशन में थप्पड़ कांड, आखिर क्यों महिला ने लेडी कांस्टेबल पर उठाया हाथ, वायरल वीडियो से मचा तहलका

Viral Video: भुवनेश्वर पुलिस स्टेशन में थप्पड़ कांड, आखिर क्यों महिला ने लेडी कांस्टेबल पर उठाया हाथ, वायरल वीडियो से मचा तहलका

Odisha Viral Video: भुवनेश्वर के चंद्रशेखरपुर थाने (Chandrasekharpur Police Station) में एक महिला द्वारा ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल (Lady Constable) को थप्पड़ मारने (Slapped) का (Viral Video) वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Written By: Darshna Deep
Last Updated: February 28, 2026 13:21:39 IST

Mobile Ads 1x1

Bhubaneswar Viral Video:ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के चंद्रशेखरपुर पुलिस स्टेशन से एक बेहद ही हैरान वाली घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है. दरअसल, वायरल वीडियो के मुताबिक, गुरुवार रात एक महिला ने ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल के साथ मारपीट की. जिसके बाद यह पूरी घटना पुलिस स्टेशन में लगे सीसीटीवी और मोबाइल कैमरों में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. तो वहीं, जानकारी के मुताबिक महिला किसी पुराने मामले की जानकारी लेने स्टेशन पहुंची थी, लेकिन पूछताछ के दौरान वह अचानक आक्रोश में हो गई. 

प्रारंभिक रिपोर्टों के मुताबिक, जब पुलिस कर्मियों ने महिला से उसके मामले के बारे में जानकारी मांगी, तो इस बात पर बहस शुरू कर दी. देखते ही देखते यह बहस हाथापाई में बदल गई और महिला ने हिंसक होते हुए लेडी कांस्टेबल को ही आखिरी में थप्पड़ जड़ दिया.  इतना ही नहीं, उसने वहां मौजूद अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ भी बदसलूकी और गाली-गलौज की. हालांकि, इस घटना के तुरंत बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी. 

यहां देखें वायरल वीडियो




आखिर क्यों हुआ इतना विवाद?

फिलहाल, चंद्रशेखरपुर पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दी. तो वहीं, पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आखिर ऐसी क्या वजह है कि महिला को इतना ज्यादा हिंसक होना पड़ गया. 

हालांकि, इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस स्टेशन जैसी सुरक्षित जगह पर कानून के रखवालों पर हमला एक गंभीर अपराध है और इसमें किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी. महिला के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा. 

MORE NEWS

Home > देश > Viral Video: भुवनेश्वर पुलिस स्टेशन में थप्पड़ कांड, आखिर क्यों महिला ने लेडी कांस्टेबल पर उठाया हाथ, वायरल वीडियो से मचा तहलका

Written By: Darshna Deep
Last Updated: February 28, 2026 13:21:39 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS