Live TV
Search
Home > देश > ओडिशा के SCB मेडिकल कॉलेज के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की हुई मौत

ओडिशा के SCB मेडिकल कॉलेज के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की हुई मौत

Odisha Fire News | Odisha Medical college Fire: ओडिशा के कटक शहर में स्थित SCB मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के ट्रॉमा केयर ICU में देर रात भीषण आग लग गई. जिसमें 10 मरीजों की मौत और 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है.

Written By: Sohail Rahman
Edited By: Sujeet Kumar
Last Updated: 2026-03-16 12:17:24

Mobile Ads 1x1

Odisha Fire News | Odisha Medical college Fire: सोमवार सुबह कटक के SCB मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के ट्रॉमा केयर इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में आग लगने से कम से कम 10 मरीजों की मौत हो गई. यह अस्पताल ओडिशा के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में से एक है. आग यूनिट की पहली मंजिल पर लगी, जहां 23 मरीज़ों का इलाज चल रहा था. इस पूरे मामले पर अधिकारियों का बयान भी सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 5 अन्य मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि  आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी हो सकती है. अस्पताल के कर्मचारियों और आपातकालीन बचाव दल ने प्रभावित वार्ड से मरीजों को दूसरी यूनिटों में पहुंचाया, जबकि दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया.

मौके पर पहुंचे सीएम मोहन चरण माझी

हादसे की सूचना मिलने के तुरंत बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी मौके पर पहुंचे और आग लगने की घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए और आग में मारे गए मरीजों के परिजनों के लिए 25 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की. बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार को ओडिशा के मयूरभंज ज़िले में आए ‘नॉर-वेस्टर’ (तूफ़ान) के ठीक एक दिन बाद हुई है. इस तूफान में दो लोगों की मौत हो गई थी, 17 अन्य घायल हो गए थे और 200 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा था.

ओडिशा में तूफान ने मचाई तबाही

अधिकारियों के अनुसार, बवंडर जैसा यह तूफान शाम करीब 4 बजे नेशनल हाईवे (NH)-220 के पास आया, जिसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई. वहीं, घायल हुए 5 लोगों को इलाज के लिए क्योंझर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि तेज हवाओं के कारण कई पेड़ और बिजली के खंभे भी उखड़ गए.

MORE NEWS