होम / Odisha Train Accident: मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दुर्घटनास्थल का किया दौरा, रेल मंत्री से बात कर लीया स्थिति का जायज़ा

Odisha Train Accident: मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दुर्घटनास्थल का किया दौरा, रेल मंत्री से बात कर लीया स्थिति का जायज़ा

Priyanshi Singh • LAST UPDATED : June 3, 2023, 9:50 am IST

India News(इंडिया न्यूज), Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनें हादसे का शिकार हो गई हैं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक 238 लोगों की मृत्यु हुई है। लगभग 650 घायल यात्रियों को गोपालपुर, खंटापारा, बालासोर, भद्रक और सोरो के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। NDRF की 7, ODRAF की 5 और दमकल विभाग की 24 टीमें स्थानिय पुलिस के साथ मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। इस हादसे को लेकर पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। ऐसे में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात कर स्थिति का जायज़ा लिया।

तमिलनाडु मंत्री उधयनिधि स्टालिन ने कहा कि हम मौजूदा स्थिति की जानकारी लेने के लिए वहां जा रहे हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने ओडिशा के मुख्यमंत्री से बात की है। तमिलनाडु में रेल दुर्घटना से प्रभावित तमिल लोगों के लिए अस्पताल की सुविधा भी तैयार है।

त्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ओडिशा का रेल हादसा बहुत ही दुखद है। जो लोग भी इसमें हताहत, दिवंगत हुए हैं उन सभी के लिए मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं। जिनकी मृत्यु हुई है उनके परिजनों को भगवान इस दुख को सहने की शक्ति दें।

ये भी पढ़ें – Odisha Train Accident: यह पिछले कुछ सालों में सबसे बड़ा रेल हादसा, देश की बड़ी ट्रेन दुर्घटनाओं के बारें में जानें

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT