India News (इंडिया न्यूज़),Operation Ajay: इजरायल और हमास के बीच चल रहे यु्द्ध के बीच इजरायल में फंसे भारतीयों को भारत लाने के लिए चलाया गया ऑपरेशन अजय का दूसरा खेप रात के 11:02 बजे इजरायल से रवाना हो गई है। इस मामले में भारतीय अधिकारियों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को भारत के लिए उड़ाने भरे दूसरे जत्थे में 235 भारतीय शामिल हैं। जिसमें दो शिशु भी शामिल हैं। इसके साथ ही अधिकारियों ने बताया कि, विमान ने तेल अवीव से रात 11.02 बजे उड़ान भरी है। इसके साथ ही भारतीय दूतावास ने बताया कि, दूतावास ने तीसरे खेप में शामिल लोगों को ईमेल कर जानकारी दे दी है। बाद की उड़ानों के लिए लोगों को दोबारा संदेश भेज दिया जाएगा।
भारत सरकार का किया धन्यवाद
इजरायल से उड़ान भरने के बाद सफेड स्थित इलान यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रहे भारतीय छात्र सूर्यकांत तिवारी ने कहा कि, इस्राइल में खौफ का माहौल है। यहां की स्थिति बेहद खराब है। इस्राइल से हमें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए मैं भारत सरकार का धन्यवाद देना चाहता हूं।
ये भी पढ़े
- Surya Grahan 2023: आज लगेगा इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, भूलकर भी ना करें ये काम
- चीन में इजरायली राजनयिक पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती