Live
Search
Home > देश > Seema Haider Baby: छठी बार मां बनी सीमा हैदर, नोएडा के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में बेटे को दिया जन्म; जानें सचिन मीणा कितने बच्चों के हैं बाप

Seema Haider Baby: छठी बार मां बनी सीमा हैदर, नोएडा के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में बेटे को दिया जन्म; जानें सचिन मीणा कितने बच्चों के हैं बाप

Seema Haider: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर छठी बार मां बन गई हैं. मंगलवार को उन्होंने नोएडा के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में बेटे को जन्म दिया.

Written By: Divyanshi Singh
Last Updated: 2026-02-18 09:06:33

Mobile Ads 1x1

Seema Haider Baby: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर छठी बार मां बन गई हैं. मंगलवार को उन्होंने नोएडा के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में बेटे को जन्म दिया. 11 महीने पहले सीमा ने एक बेटी को जन्म दिया था. इससे पहले उनके पाकिस्तानी पति से 4 बच्चे हैं. जबकि उनके भारतीय पति सचिन मीणा से यह उनका दूसरा बच्चा है.नॉर्मल डिलीवरी के बाद सीमा हैदर और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं. देर शाम डॉक्टरों ने उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी. इसके बाद सीमा अपने पति सचिन मीणा के साथ नोएडा के रबूपुरा में अपने घर पहुंचीं. परिवार वालों और आस-पास के लोगों ने सीमा को बधाई दी.

नोएडा के रबूपुरा में रहती हैं सीमा हैदर

सचिन के परिवार ने मोहल्ले में मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की. परिवार वालों का कहना है कि मां और नवजात पूरी तरह से स्वस्थ हैं. डॉक्टरों ने जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है. सीमा हैदर 2023 से नोएडा के रबूपुरा में सचिन मीना के साथ रह रही हैं. उनकी कहानी पहले भी काफी चर्चा में रही है. यह कपल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहता है. उनके YouTube चैनल पर 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज हैं और बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं.

सचिन के कितने बच्चे हैं?

यह भारत में सीमा का दूसरा बच्चा है. यह सीमा का छठा बच्चा है. पाकिस्तान में अपने पहले पति गुलाम हैदर से उनके पहले से ही चार बच्चे हैं. सचिन से मिलने के बाद भारत में पैदा हुआ यह उनका दूसरा बच्चा है.

पाकिस्तान से कैसे भारत आईं सीमा?

PUBG गेम खेलते हुए प्यार में  पड़ी सीमा नेपाल के रास्ते भारत आई सीमा हैदर और गुलाम हैदर ने 2014 में शादी की थी. 2019 में गुलाम हैदर सीमा और अपने चार बच्चों को कराची में छोड़कर दुबई चला गया. 2019 में ही PUBG खेलते हुए सीमा की मुलाकात नोएडा के रबूपुरा निवासी सचिन मीणा से ऑनलाइन हुई थी .10 मार्च 2023 को सीमा और सचिन नेपाल में आमने-सामने मिले थे. सीमा 13 मई को पाकिस्तान से दुबई के रास्ते नेपाल आईं और फिर वहां से नोयडा आईं.

MORE NEWS

Home > देश > Seema Haider Baby: छठी बार मां बनी सीमा हैदर, नोएडा के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में बेटे को दिया जन्म; जानें सचिन मीणा कितने बच्चों के हैं बाप

Written By: Divyanshi Singh
Last Updated: 2026-02-18 09:06:33

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS