इंडिया न्यूज़, इस्लामाबाद:
Pakistan Stunned by Bomb Blast Again पाकिस्तान में आतंकी हमले दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं। बीते कल यहां एक चेक पोस्ट पर आतंकियों ने हमला कर 10 सैनिकों को मार डाला था और अब बलूचिस्तान के डेरा बुगती में शुक्रवार रात दोहरे बम विस्फोट ने इलाके को दहला कर रख दिया है। जानकारी मिल रही है कि इस विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं करीब 8 से 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Read More: Panic Due to Bomb Found on Banaras Highway in MP पुलिस ने किया डिस्पोज ऑफ
बता दें कि बलूचिस्तान फं्रट और पाकिस्तानी सेना के बीच लंबे समय से तनाव चला आ रहा है। जिसके चलते यहां आए दिन दोनों में झड़प होती रहती है। बीते कल भी 10 सैनिकों को मारने की जिम्मेदारी बलूच लड़ाकों ने ली थी। लेकिन इस बार किसी संगठन ने अभी तक दोहरे बम धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है। सुई प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि विस्फोटों में चार लोगों की जान चली गई और आठ अन्य घायल हो गए।
Read More: Blast in Lahore लाहौरी गेट धमाके में 4 की मौत 25 गंभीर रूप से घायल
बताया जा रहा है कि खेतों में लगे ट्यूबवेल के कमरे में यह आईईडी बम लगाया गया था। जिसे अज्ञात लोगों ने रिमोट से संचालित करते हुए धमाका कर दिया। इस धमाके की जद में आने से एक बुजुर्ग समेत तीन अन्य की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल भी हो गए हैं। कृषि अधिकारी के अनुसार इस ब्लास्ट में ट्यूबवेल का कमरा और सौर पैनल बुरी तरह नष्ट हो गया है।