PAN Card Rules changing: हालिया जानकारी के अनुसार, सरकार 1 अप्रैल 2026 से पैन कार्ड बनवाने के नियमों में बदलाव करने वाली है. अभी तक पैन कार्ड आवेदन के लिए केवल आधार कार्ड की जरूरत पड़ती थी. लेकिन आने वाले समय यानी 31 मार्च से आधार कार्ड के जरिए आवेदन करना बंद कर दिया जाएगा. सरकार का मानना है कि नियमों के बदलाव के बाद पैन सिस्टम ज्यादा ट्रांसपैरेंट और सुरक्षित हो जाएगा. साथ ही एक व्यक्ति के नाम पर कई पैन कार्ड जारी होने की संभावना भी खत्म हो जाएगी. 1 अप्रैल से पुराने आवेदन किए गए पैन कार्ड के लिए फॉर्म भी मंजूर नहीं किए जाएंगे.
वित्त वर्ष 2026-27 से पैन कार्ड के लिए आवेदनकर्ताओं को आधार कार्ड की जरूरत तो पड़ेगी ही, साथ ही जन्म तिथि के लिए भी प्रमाण पत्र देना होगा, जैसे जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं की मार्कशीट आदि. इसके अलावा एक और बड़ा बदलाव किया गया है. 1 अप्रैल से आपके आधार कार्ड और पैन कार्ड पर एक ही नाम होगा. इससे अलग-अलग दस्तावेजों में फर्क नहीं हो सकेगा. इसके जरिए लोगों की पहचान के लिए वेरिफिकेशन के नियमों को और भी सख्त किया जा रहा है. साथ ही टैक्सपेयर्स के डेटा को ज्यादा सटीक बनाने की कोशिश की जा रही है.
1 अप्रैल के बाद इन दस्तावेजों के जरिए कर सकेंगे आवेदन
जानकारी के अनुसार, 1 अप्रैल से जरूरी दस्तावेजों में आधार कार्ड के साथ ही जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस और मजिस्ट्रेट द्वारा प्रमाणित शपथ पत्र शामिल किया जा सकता है.
आधार कार्ड के लिए कैसे करें आवेदन?
- अगर आप भी 1 अप्रैल से पहले आधार कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो सबसे पहले इनकम टैक्स की आधिकारिक ई फाइलिंग वेबसाइट पर जाना होगा. इसके लिए आपको www.incometax.gov.in/iec/foportal/ जाना होगा.
- होमपेज पर पहुंचकर Quick Links सेक्शन पर क्लिक करना होगा.
- इसके बाद Instant e-PAN पर क्लिक करना होगा.
- यहां आपको Get New PAN का ऑप्शन दिखेगा, जिस पर क्लिक करना होगा.
- इसके बाद आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालना होगा.
- इसके बाद Terms and Conditions पर क्लिक करके Continue पर क्लिक करना होगा.
- आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे वहां भरना होगा.
- अब आप आधार कार्ड की सभी डिटेल्स को पैन कार्ड के लिए भरी गई डिटेल्स से मैच कर लें और सबमिट कर दें.
- आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको एक पावती नंबर मिलेगा. कुछ देर बाद आप यहां से ही अपने पैन कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे.