होम / Parag Desai: पराग देसाई के मौत पर अस्पताल ने जारी किया बयान, रिपोर्ट में आई ये बातें सामने

Parag Desai: पराग देसाई के मौत पर अस्पताल ने जारी किया बयान, रिपोर्ट में आई ये बातें सामने

Shubham Pathak • LAST UPDATED : October 24, 2023, 12:52 am IST
ADVERTISEMENT
Parag Desai: पराग देसाई के मौत पर अस्पताल ने जारी किया बयान, रिपोर्ट में आई ये बातें सामने

Parag Desai

India News (इंडिया न्यूज),Parag Desai: वाघ बकरी चाय के मालिक पराग देसाई की मौत का मामले चर्चा में है। जानकारी के लिए बता दें कि, पराग देसाई की 22 अक्टूबर को देर शाम अहमदाबाद के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। जिसके बाद खबर ये भी सामने आ रही है कि, पराग देसाई पर कुत्तों ने हमला किया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी इलाज के दौरान ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई।

अस्पताल ने जारी किया रिपोर्ट

मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, वाघ बकरी चाय के मालिक पराग देसाई की मौत के बाद शेल्बी अस्पताल प्रशासन ने बयान जारी कर कुत्तों के काटने की बात का खंडन करते हुए कहा है कि, पराग देसाई की शरीर पर कोई घाव और निशान नहीं थे। बता दें कि, पराग देसाई अहमदाबाद के शेल्बी हॉस्पिटल में भर्ती थे। अस्पताल द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार पराग देसाई को 6 बजे इमरजेंसी डिपार्टमेंट में दाखिल किया गया था। वे कुत्तों के द्वारा पीछा करने के चलते फिसलकर गिर गए थे। अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद पराग देसाई का सीटी स्कैन किया गया था। उनके शरीर पर डॉग बाइट के निशान नहीं मिले थे।अस्पताल प्रशासन के अनुसार पराग देसाई को उनके परिवार की अनुमति से आईसीयू में भर्ती किया गया। इसके बाद उन्हें 72 घंटे ऑब्जर्वेशन में भी रखा गया था।

जानिए पूरा मामला

जानकरी के लिए बता दें कि, 15 अक्टूबर को कुत्तों के द्वारा हमला करने के बाद वहां से भागने के क्रम में पराग देसाई को फिसलकर गिरने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं देसाई के गिरने पर एक सुरक्षा गार्ड ने परिवार के सदस्यों को घटना के बारे में सूचित किया। परिवार ने उन्हें पहले शैल्बी अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन बाद में सर्जरी के लिए ज़ाइडस अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। सात दिनों तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद दुर्भाग्य से 22 अक्टूबर को कई स्वास्थ्य जटिलताओं के कारण देसाई की मृत्यु हो गई थी।

ये भी पढ़े

 

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT