Live TV
Search
Home > देश > Pawan Hans Helicopter Crash: समुद्र के ऊपर बिगड़ा सतुंलन, अंडमान सागर में पवन हंस हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग, यात्री सुरक्षित

Pawan Hans Helicopter Crash: समुद्र के ऊपर बिगड़ा सतुंलन, अंडमान सागर में पवन हंस हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग, यात्री सुरक्षित

पवन हंस हेलिकॉप्टर क्रैश: अंडमान सागर के ऊपर उड़ते समय, हेलीकॉप्टर में टेक्निकल प्रॉब्लम आ गई और उसे इमरजेंसी क्रैश लैंडिंग करनी पड़ी. गनीमत की बता तो यह रही की उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित हैं.

Written By: Shristi S
Edited By: Hasnain Alam
Last Updated: 2026-02-24 18:40:06

Mobile Ads 1x1
Pawan Hans Helicopter Crash Landing: तमिलनाडु की सीमा से लगे केंद्र शासित प्रदेश अंडमान सागर में एक बड़ा हादसा टल गया. खबर है कि एक हेलीकॉप्टर समुद्र में क्रैश हो गया. हेलीकॉप्टर पवन हंस का था, जो सरकारी हेलीकॉप्टर सर्विस कंपनी है. अंडमान सागर के ऊपर उड़ते समय, हेलीकॉप्टर में टेक्निकल प्रॉब्लम आ गई और उसे इमरजेंसी क्रैश लैंडिंग करनी पड़ी. गनीमत की बता तो यह रही की उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित हैं.

एक टीम ने सभी को समुद्र से बचाया

यह घटना अंडमान सागर में हुई. अधिकारियों ने बताया कि पायलट ने अपनी सूझबूझ से हेलीकॉप्टर को पानी में सुरक्षित उतार दिया. पायलट की सूझबूझ से हेलीकॉप्टर में सवार सभी यात्रियों और क्रू की जान बच गई. पायलट ने क्रैश लैंडिंग से पहले अधिकारियों को जानकारी दी थी. जानकारी मिलने पर, राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंची. सभी को समुद्र से सुरक्षित निकाल लिया गया.

हेलीकॉप्टर में कितने लोग थे सवार

क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर पवन हंस का था. यह पोर्ट ब्लेयर से मायाबंदर जा रहा था. अचानक, हेलीकॉप्टर में टेक्निकल प्रॉब्लम आ गई. पायलट ने अंडमान सागर में इमरजेंसी लैंडिंग की. घटना के समय, हेलीकॉप्टर में पाँच यात्री और दो क्रू मेंबर थे. अधिकारियों ने ऑपरेशनल डिटेल्स नहीं दीं. कंपनी ने कहा कि घटना के बाद स्टैंडर्ड प्रोसीजर फॉलो किए जा रहे थे. पवन हंस अंडमान और निकोबार आइलैंड्स सहित दूर-दराज और आइलैंड एरिया में हेलीकॉप्टर सर्विस ऑपरेट करता है, जो पोर्ट ब्लेयर और आस-पास के एरिया के बीच कनेक्टिविटी देता है.

MORE NEWS