क्यों महत्वपूर्ण है LRGR 120 परीक्षण?
लंबी दूरी की गाइडेड रॉकेट को कई DRDO प्रयोगशालाओं ने मिलकर विकसित किया है. आर्मामेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट ने इस परियोजना का नेतृत्व किया, जिसे विशेष अनुसंधान केंद्रों का समर्थन मिला. परीक्षण में पहले से सेवा में मौजूद पिनाका लॉन्चर का इस्तेमाल किया गया. इससे पता चला कि नए वेरिएंट को मौजूदा सिस्टम में बिना किसी बदलाव के फायर किया जा सकता है.