India-Us Trade Deal: भारत–अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर लोकसभा में सरकार की ओर से बड़ा बयान सामने आया है. केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सदन को बताया कि इस समझौते में दोनों देशों के हितों और संवेदनशील क्षेत्रों का पूरा ध्यान रखा गया है. उन्होंने कहा कि लंबी बातचीत और विचार-विमर्श के बाद ऐसा संतुलित समझौता तैयार किया गया है, जिसमें भारत के कृषि और दुग्ध जैसे अहम क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है, जबकि श्रम-प्रधान और विनिर्माण क्षेत्रों को खास लाभ मिलेगा.
पीयूष गोयल ने क्या कहा?
लोकसभा में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि ‘2 फरवरी 2026 को PM और US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने दोतरफा और इंटरनेशनल महत्व के कई मामलों पर टेलीफोन पर बात की. इसके बाद प्रेसिडेंट ट्रंप ने टैरिफ को घटाकर 18% करने की घोषणा की. मैं इस बात पर जोर देना चाहूंगा कि यह टैरिफ कई कॉम्पिटिटर देशों पर US टैरिफ से कम है.”
#WATCH | India-US Trade Agreement | In Lok Sabha, Union Minister Piyush Goyal says, “On 2nd February 2026, PM and US President Donald Trump held a telephonic conversation on several matters of bilateral and international importance. After this, President Trump announced the… pic.twitter.com/pCYAI0RP2j
— ANI (@ANI) February 4, 2026
खाद और कृषि क्षेत्र में भारत की संवेदनशीलता का पूर्ण ध्यान रखा गया है-पीयूष गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आगे कहा कि ‘मैं इस सम्मानित सदन को फिर से बताना चाहूंगा कि फर्टिलाइजर और एग्रीकल्चर के सेक्टर में भारत की संवेदनशीलता का ध्यान रखा गया है. यह एग्रीमेंट छोटे और मीडियम बिजनेसमैन, MSME, इंडस्ट्रियलिस्ट, स्किल्ड वर्कर और इंडस्ट्रीज को नए मौके देगा. इससे एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक पहुंच आसान होगी और भारत के ‘मेक इन इंडिया फ़ॉर द वर्ल्ड’, ‘डिजEइन इन इंडिया फ़ॉर द वर्ल्ड’ और ‘इनोवेट इन इंडिया फ़ॉर द वर्ल्ड’ को पूरा करने में मदद मिलेगी.’
#WATCH | India-US Trade Agreement | In Lok Sabha, Union Minister Piyush Goyal says, “I would like to reiterate to this august House that in the sector of fertiliser and agriculture, India’s sensitivieness has been take care of. This Agreement will provide new opportunities to… pic.twitter.com/w5fmaIY2Z1
— ANI (@ANI) February 4, 2026
भारत 2047 की ओर हमारे सफर को आगे बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम-पीयूष गोयल
पीयूष गोयल ने कहा कि ‘यह ऐतिहासिक और स्ट्रक्चरल एग्रीमेंट भारत-US रिश्तों को मजबूत करने और विकसित भारत 2047 की ओर हमारे सफर को आगे बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है’.
#WATCH | India-US Trade Agreement | In Lok Sabha, Union Minister Piyush Goyal says, “This historic and structural Agreement is a major step towards strengthening India-US relations and advancing our journey towards Viksit Bharat 2047. This also reflects the strong connection… pic.twitter.com/zd5WSI0Qr9
— ANI (@ANI) February 4, 2026
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ‘यह दुनिया के दो सबसे बड़े डेमोक्रेटिक देशों के बीच मजबूत कनेक्शन को भी दिखाता है वे नैचुरल पार्टनर हैं और साझा खुशहाली के लिए मिलकर काम कर रहे हैं.’